{"_id":"69f11620b91d04b12407f12d","slug":"district-swimming-championship-on-may-3-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-154500-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जिला तैराकी चैंपियनशिप 3 मई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जिला तैराकी चैंपियनशिप 3 मई को
Wed, 29 Apr 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला तैराकी संघ चरखी दादरी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष विक्रमजीत फोगाट ने की। बैठक का संचालन महासचिव जगत डूडी द्वारा किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 9वीं सीनियर जिला तैराकी चैंपियनशिप 2026 का आयोजन आगामी 3 मई को आर्यन स्पोर्ट्स क्लब, घिकाड़ा रोड पर प्रातः 11 बजे से किया जाएगा।
महासचिव जगत डूडी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता ओपन एज कैटेगरी में आयोजित की जाएगी जिसमें 17 वर्ष या उससे अधिक आयु के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन 23 व 24 मई को आयोजित होने वाली हरियाणा सीनियर स्टेट तैराकी चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि चैंपियनशिप के दिन ही जिला तैराकी संघ के सभी सदस्यों की बैठक आयोजित कर वर्ष 2026 में होने वाली अन्य प्रतियोगिताओं एवं महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। यह चैंपियनशिप हरियाणा तैराकी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्र फोगाट की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगी।