{"_id":"613512e88ebc3ee5300255ae","slug":"district-police-captain-found-fit-20-percent-of-the-soldiers-suffer-from-heart-and-bp-disease-charkhidadri-news-hsr610882799","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पुलिस कप्तान मिले फिट, 20 फीसदी जवानों में हार्ट और बीपी की बीमारी ग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पुलिस कप्तान मिले फिट, 20 फीसदी जवानों में हार्ट और बीपी की बीमारी ग्रस्त
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों की जांच करती डॉक्टर टीम ।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। पुलिसकर्मियों की स्वास्थ्य जांच के लिए रविवार सुबह महिला थाने में मेडिकल शिविर लगाया गया। जांच में 20 फीसदी जवानों को बीपी और हार्ट संबंधी बीमारी की शिकायत मिली। वहीं तीन पुलिस कर्मचारी ऐसे भी मिले, जिन्हें दौड़ते में दिक्कत आई। टीम ने बताया कि जिला पुलिस कप्तान की मार्फत उन पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करवाए गए हैं जिनमें कोई न कोई स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ थी। वहीं शिविर में पुलिस कप्तान सहित 77 कर्मचारियों को फिट करार दिया गया है।
जिले में पुलिस जवानों की संख्या करीब साढ़े 1200 है। इनमें होमगार्ड और एसपीओ भी शामिल हैं। पुलिसकर्मियों की स्वास्थ्य जांच के लिए विभाग की ओर से कैंप लगवाए जाते हैं, जिनमें मेडिकल टीम स्वास्थ्य की जांच करती है। इसी कड़ी में रविवार सुबह महिला थाने में स्वास्थ्य जांच कैंप लगाया गया। शिविर में कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. आशीष सिंघल, जरनल फिजिशियन डॉ. अशोक कुमार, यूरोलॉजिस्ट डॉ.सुनील, जरनल सर्जरी डॉ. विकास अरोड़ा और ऑरथो स्पेशलिस्ट डॉ. सुरेश भूरिया ने पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की। सबसे पहले एसपी विनोद कुमार ने आगे आते हुए अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। बीपी समेत अन्य जांच में वे फिट मिले। चिकित्सकों ने बताया कि जिले के 100 पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई है। 77 पुलिसकर्मियों में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं मिली। 20 जवानों में बीपी और हार्ट संबधी बीमरी, जबकि तीन में हड्डी संबंधी दिक्कत मिली है। इन जवानों का उपचार शुरू कर दिया है और अब कुछ दिन बाद दोबारा इनके स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
15 को बीमारी का पता, फिर भी नहीं ले रहे दवा
कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. आशीष सिंघल ने बताया कि जिन 20 जवानों में बीपी और हार्ट संबंधी दिक्कत मिली है, उनमें से 15 को इसका पहले से पता है। बावजूद इसके वे समय पर दवा नहीं ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये पुलिसकर्मी उपचार में लापरवाही बरत रहे हैं और इसकी जानकारी भी उनके अधिकारी को दे दी गई है। जिनमें ये बीमारी मिली हैं उनमें से ज्यादातर ने टीम के सामने बीड़ी-सिगरेट, हुक्का समेत शराब का सेवन करने की हामी भरी है।
विज्ञापन
ये भी हैं पुलिसकर्मियों को समस्याएं
- ड्यूटी के कारण खान-पान समय पर नहीं करते
- शरीर के लिए जरूरी आठ घंटे की नींद नहीं ले पाते
- थकान और तनाव का भी झेल रहे दंश
- सभी जवानों के पास नहीं है रहने को आवासीय सुविधा
जांच के दौरान 20 पुलिस जवानों में बीपी और हार्ट संबंधी बीमारी की शिकायत पाई गई। ज्यादातर पता होने के बावजूद उपचार में लापरवाही बरत रहे हैं और हमने उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं। ज्यादातर जवान फिट हैं।
डॉ. आशीष सिंघल, कॉर्डियोलॉजिस्ट एवं टीम सदस्य
जिन जवानों में स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें मिली हैं, उन्हें मेडिकल टीम ने परामर्श दे दिया है। हमने भी उन्हें समय पर दवा लेने और स्वास्थ्य का ख्याल रखने की बात कही है। भविष्य में भी ऐसे कैंप लगाकर जवानों के स्वास्थ्य की जांच करवाई जाएगी।
जोगेंद्र सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर