फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Distribution of enumeration forms has begun in the district; voters are requested to cooperate with BLOs in this exercise

Charkhi Dadri News: जिले में गणना प्रपत्र प्राप्त करने का काम हुआ शुरू, एसआईआर कार्य में बीएलओ का सहयोग करें मतदाता

Wed, 24 Jun 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 24 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Distribution of enumeration forms has begun in the district; voters are requested to cooperate with BLOs in this exercise
चरखी दादरी। जिले का प्रत्येक मतदाता निर्वाचन आयोग के निर्देश पर किए जा रहे एसआईआर कार्य में बीएलओ का सहयोग करे ताकि त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने का काम समय पर पूरा किया जा सके। जिले में वितरण के बाद मतदाताओं की ओर से भरे गए गणना प्रपत्र प्राप्त करने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनदीप कौर ने कहा कि जिले में इन दिनों मतदाता सूची को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) का कार्य जारी है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत बीएलओ की ओर से घर-घर गणना प्रपत्र वितरण किया जा रहे हैं और बुधवार से मतदाताओं की ओर से भरे गए फार्म प्राप्त करने का काम भी शुरू कर दिया है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि बीएलओ जब उनके घर आएं तो सही जानकारी उपलब्ध करवाते हुए पूर्ण सहयोग करें और मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने एसआईआर कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों को गणना प्रपत्र वितरण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

14 जुलाई तक चलेगा गणना अभियान
उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि 14 जुलाई तक भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को अपडेट बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य चल रहा है। जिले में निरंतर गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारी गणना प्रपत्र वितरण कार्य की मॉनिटरिंग करते हुए इसे शत प्रतिशत पूरा करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जिले का कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे और किसी भी अयोग्य व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो, इसी उद्देश्य के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। बीएलओ घर-घर जाकर पूरी सजगता के साथ गणना प्रपत्र वितरण का कार्य कर रहे हैं। संबंधित अधिकारी फील्ड स्तर पर इस कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा करवाएं।
बीएलओ के साथ-साथ बीएलए भी करें सहयोग
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) भी सक्रिय सहयोग करें। जिले के विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर पहुंचकर इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में जुटे हुए हैं ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक तक इस अभियान की पहुंच सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि गणना प्रपत्र वितरण कार्य को आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप शत प्रतिशत पूरा हो, इसके लिए सजगता से कार्य पूरा किया जाए।

18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका प्रत्येक नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने का पात्र
उन्होंने बताया कि एक जुलाई 2026 को अर्हता तिथि को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका और कानूनन पात्र प्रत्येक नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने का अधिकार रखता है। उन्होंने एसआईआर कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों को गणना प्रपत्र वितरण कार्य को अति शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed