फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Deputy CM Dushyant Chautala said, We took thinking limited to building streets and drains to e library

दादरी में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बोले: गली और नाली बनवाने तक सीमित सोच को हमने ई-लाइब्रेरी तक पहुंचाया

Sun, 17 Sep 2023 04:56 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 17 Sep 2023 04:56 PM IST
सार

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अब जजपा का लक्ष्य राजस्थान विधानसभा के ताले को जजपा की चाबी से खोलने का है। आगामी 25 सितंबर को सिकर में आयोजित होने वाली रैली में सूबे के लोगों की भागीदारी भी अहम होगी।

विज्ञापन
Deputy CM Dushyant Chautala said, We took thinking limited to building streets and drains to e library
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दादरी नई अनाज मंडी में रविवार को जजपा की जनसंकल्प रैली आयोजित की गई। रैली को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला समेत डॉ. अजय सिंह चौटाला और नैना चौटाला ने संबोधित किया। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पहले ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की सोच गली और नाली निर्माण तक सीमित थी। इस सोच को हमने ई-लाइब्रेरी तक पहुंचाया है।

विज्ञापन


दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अब जजपा का लक्ष्य राजस्थान विधानसभा के ताले को जजपा की चाबी से खोलने का है। आगामी 25 सितंबर को सिकर में आयोजित होने वाली रैली में सूबे के लोगों की भागीदारी भी अहम होगी। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में लोग बंसीलाल के नाम से डरते थे और डॉ. अजय सिंह चौटाला की टीम ने लोगों के जहन से ये डर निकाला। उन्होंने कहा कि आज खुशी है कि हर दूसरी कुर्सी पर महिला बैठी है और बाढड़ा विधायक नैना चौटाला की बदौलत ये सब संभव हुआ है।
विज्ञापन


वहीं, डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस राज में बुजुर्गाें का अपमान हुआ और अब बुजर्गाें को 2750 रुपये प्रति माह बुढ़ापा पेंशन मिल रही है। उन्होंने कहा कि हमारे मन में 5100 पेंशन न कर पाने की टीस है, लेकिन विश्वास दिलाता हूं कि दांव लगते ही जजपा बुढ़ापा पेंशन 5100 रुपये कर देगी। वहीं, नैना चौटाला ने कार्यकर्ताओं से मिशन दुष्यंत 2024 के तहत पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का विरोध करने वाले आज देख रहे हुड्डा के कार्यक्रम में आने की राह
अजय सिंह चौटाला ने कहा कि चौधरी ओमप्रकाश चौटाला और इनेलो ने हमेशा कांग्रेस का विरोध किया। मैंने आज ही एक अखबार में बयान पढ़ा कि चौधरी देवीलाल की जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर बयान दिया गया कि अगर इसमें भूपेंद्र सिंह हुड्डा शिरकत करते है तो उनका भी स्वागत किया जाएगा।


निमंत्रण मिले बिना कुछ लोग पटना और बैंगलोर की टिकट करवाते हैं बुक
रैली में अजय चौटाला ने नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग महागठबंधन के लिए कभी पटना तो कभी बैंगलोर की टिकट बुक करवाते हैं, लेकिन उन्हें निमंत्रण तक नहीं मिलता। बता दें कि उनका इशारा अभय सिंह चौटाला की तरफ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed