{"_id":"67f95922276b9c9d090a377a","slug":"deo-inspected-less-nomination-schools-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-135037-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जिला शिक्षा अधिकारी ने निम्न नामांकन वाले स्कूलों का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जिला शिक्षा अधिकारी ने निम्न नामांकन वाले स्कूलों का किया दौरा
Fri, 11 Apr 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 11 Apr 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो-08 जिला शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र नारा स्कूल में शिक्षकों की बैठक लेते हुए। स्रोत : स्वयं
संवाद न्यूज एजेेंसी
चरखी दादरी। जिला शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र नारा ने निम्न नामांकन वाले विभिन्न स्कूलों का दौरा किया। उन्होंने राजकीय माध्यमिक विद्यालय फोगाट, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय मिसरी, राजकीय उच्च विद्यालय कमोद व राजकीय माध्यमिक विद्यालय मिर्च का दौरा किया। इस दौरान शिक्षकों, एसएमसी सदस्यों, पंचायत सदस्यों की बैठक लेकर नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि बालवाटिका में कम से कम 20 विद्यार्थियों का नामांकन करने का लक्ष्य दिया गया है। स्कूल मुखिया आंगनबाड़ी केंद्र से संपर्क करके बच्चों को बालवाटिका में प्रविष्ट करें। बालवाटिका, कक्षा पांचवीं, आठवीं के शत-प्रतिशत बच्चों को अगली कक्षा में ट्रांजिट करें। उन्होंने निर्देश दिए कि शिक्षक एसएमसी सदस्यों के साथ डोर-टू-डोर अभियान चलाकर विद्यालय में प्रवेश के लिए अभिभावकों को प्रेरित करें। स्कूल मुखिया नामांकन की प्रगति रिपोर्ट रोजाना भेजना सुनिश्चित करें। खंड के बीआरपी पवन कुमार उनके साथ मौजूद रहे।