{"_id":"61004d468ebc3e5882536fd0","slug":"demand-for-resources-sent-in-view-of-feared-third-wave-of-corona-charkhidadri-news-hsr6072875165","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की आशंकित तीसरी लहर के मद्देनजर संसाधनों की भेजी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की आशंकित तीसरी लहर के मद्देनजर संसाधनों की भेजी मांग
विज्ञापन
चरखी दादरी के जिला अस्पताल का भवन।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादर। कोरोना की तीसरी आशंकित लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग महत्वपूर्ण संसाधन जुटाने में लगा हुआ है। इसके लिए जिला अस्पताल में 80 लाख के बजट से कोरोना टेस्ट लैब बनाई जाएगी। इसके साथ ही जिले की सभी पीएचसी व सीएचसी सहित नागरिक अस्पताल में सोलर सिस्टम व जनरेटर लगाए जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रशासन को मांग भेज दी है।
स्वास्थ्य विभाग की योजना के अनुसार जिले की सभी 12 पीएचसी, तीन सीएचसी, नागरिक अस्पताल और एमसीएच अस्पताल में जेनरेटर लगाए जाएंगे। पीएचसी पर 65 केवी और अन्य स्थानों पर 150 केवी के जेनरेटर लगेंगे। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सोलर सिस्टम लगाने के लिए प्रस्ताव विभाग ने मुख्यालय को भेजा है। सोलर सिस्टम पर करीब 80 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके अलावा जिले में कोरोना जांच के लिए लैब भी स्थापित की जा रही है, जिसके लिए उपकरण आए हुए हैं। इस कार्य को पूरा करने के लिए आठ लाख रुपये लोक निर्माण विभाग को दे दिए गए हैं। इस लैब पर लगभग 80 लाख रुपये खर्च होने की संभावना है।
उपायुक्त के निर्देशों पर पूरे जिले में विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन को मांग भेज दी गई है। कोरोना की तीसरी आशंकित लहर को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सामग्री की सूची तैयार की गई है। तैयारियों का उद्देश्य केवल लोगों की सुरक्षा है। कोशिश है कि जिला में पर्याप्त संसाधन हों, ताकि किसी भी व्यक्ति को संसाधनों की कमी के चलते परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
डॉ. सुदर्शन पंवार, सिविल सर्जन