फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Death of five infected including two women, 116 healthy, 63 new infected

दो महिलाओं समेत पांच संक्रमितों की हुई मौत, 116 हुए स्वस्थ, 63 नए संक्रमित मिले

Thu, 13 May 2021 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Death of five infected including two women, 116 healthy, 63 new infected
चरखी दादरी। जिले में वीरवार को पांच कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। जिले में अब तक कोरोना से 88 मौतें हो चुकी हैं। अब तक हुई मौतें में से 90 फीसदी के उम्र 40 से ज्यादा है। इसके अलावा 64 नए संक्रमित भी जिले में मिले हैं। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या 3735 हो गई है। वहीं, 116 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

वीरवार को जिन पांच संक्रमितों की मौत हुई है उनमें से तीन शहर और दो ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले थे। कोरोना से चंपापुरी निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा सैनीपुरा निवासी 70 साल के व्यक्ति, पालड़ी निवासी 70 साल की महिला, भागवी निवासी 77 साल के व्यक्ति और प्रेम नगर निवासी 62 वर्षीय महिला की मौत हुई है। इसके अलावा वीरवार को 64 नए कोरोना संक्रमित मिले है। शहर में 20 संक्रमित मिले हैं जबकि 43 संक्रमित ग्रामीण क्षेत्र के हैं। वार्ड नंबर 15, 17 और 19 में एक-एक केस मिला है। अग्रसेन धर्मशाला क्षेत्र में दो संक्रमित मिले हैं। मेजबान चौक और शास्त्री नगर में एक-एक संक्रमित मिलना है। एमसी कॉलोनी में दो संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा चंपापुरी, हरि नगर और सैनीपुरा में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

इन गांवों में मिले कोरोना संक्रमित
अचीना, बाढड़ा, बलाली और झोझूकलां में दो-दो संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा खेड़ी बूरा, बिगोवा, बास, रामलवास, गुडाना, अटेला, ढाणी फौगाट, डोहकी, मकड़ाना, गुडाना, पिचोपा खुर्द, झोझू खुर्द, दूधवा, बडराई, बिरही कलां, माई कलां, काकड़ोली हट्ठी, चंदेनी, अटेला नया, कलाली, पालड़ी, मंदोला, सांजरवास और समसपुर में भी नए कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना जांच के लिए 768 सैंपल लिए
वीरवार को कोरोना जांच के लिए 765 सैंपल लिए गए। अब तक जिले से कोरोना जांच के लिए 167745 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 3735 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 162766 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वीरवार शाम तक जिले में 839 कोरोना सक्रिय केस हैं, जिनमें से 177 संक्रमित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। फिलहाल 1244 सैंपल की रिपोर्ट लंबित हैं। जिले में अब तक 88 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है, जबकि 2808 कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं।

वीरवार को पांच संक्रमितों की मौत हुई है जबकि 63 नए केस सामने आए हैं। 116 संक्रमित वीरवार को स्वस्थ हुए हैं। लोगों से अपील है कि सजगता और सतर्कता बरतें। कोरोना गाइडलाइन और लॉकडाउन की पूर्णतया पालना करें।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed