फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dead body of man found in front of civil hospital, identification could not be done

सिविल अस्पताल के सामने मिला व्यक्ति का शव, नहीं हो पाई पहचान

Fri, 11 Sep 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Dead body of man found in front of civil hospital, identification could not be done
Dead body of man found in front of civil hospital, identification could not be done - फोटो : CharkhiDadri
सिविल अस्पताल के सामने वीरवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला है। सिटी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए है, लेकिन देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिटी थाना पुलिस को वीरवार सुबह सिविल अस्पताल के सामने स्थित सर्विस स्टेशन के समीप व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। इसके बाद एएसआई जोरा सिंह मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की उम्र करीब 45 साल है और उसके कपड़ो की जांच करने पर शिनाख्त संबंधी कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। लोगों ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे से उक्त व्यक्ति यहां बैठा हुआ था। एएसआई जोरा सिंह ने बताया कि शिनाख्त के लिए शव को अगले 72 घंटों के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। अगर 72 घंटे में शिनाख्त नहीं हुई तो नगर परिषद की मार्फत दाह संस्कार करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed