फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dead body of a person found on the roadside, suspected of swallowing poison in preliminary investigation

सड़क किनारे मिला व्यक्ति का शव, प्रारंभिक जांच में जहर निगलने का अंदेशा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a person found on the roadside, suspected of swallowing poison in preliminary investigation
चरखी दादरी। चंपापुरी क्षेत्र में बुधवार सुबह सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की शनाख्त बहल (भिवानी) के गांव सुरपुरा निवासी शमशेर के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण जहर निगलना सामने आया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चंपापुरी की गली नंबर 14 के समीप सड़क किनारे शव देखकर स्थानीय दुकानदारों ने बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पुलिस को सूचित किया। इसके बाद सिटी थाने से एएसआई विजयपाल टीम सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। शव के पास से शनाख्त संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले। दोपहर बाद शव की शनाख्त सुरपुरा निवासी शमशेर के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने सिविल अस्पताल में कागजी कार्यवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। सिटी थाना प्रभारी वजीर सिंह ने बताया कि शमशेर की मौत जहर का सेवन करने से होने का अंदेशा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा और उसी अनुरूप पुलिस अगली कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed