फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   DC to reach Covid Hospital wearing PPE kit to encourage the infected

संक्रमितों का हौसला बढ़ाने पीपीई किट पहनकर कोविड अस्पताल पहुंचे डीसी

Wed, 12 May 2021 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
DC to reach Covid Hospital wearing PPE kit to encourage the infected
चरखी दादरी। जिला आपदा प्रबंधन समिति के चेयरमैन एवं उपायुक्त राजेश जोगपाल ने मंगलवार को कोविड मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और चिकित्सकों को रोगियों की देखभाल करने के निर्देश दिए। उपायुक्त करीब 30 मिनट से भी अधिक समय तक कोविड अस्पताल में रुके और बेड-टू-बेड जाकर संक्रमितों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

उपायुक्त राजेश जोगपाल ने दादरी एमएलआर कोविड अस्पताल एवं स्थानीय नागरिक अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए बनाए गए वार्ड का निरीक्षण किया और पीपीई किट पहनकर मरीजों से मुलाकात की। इस दौरान उपायुक्त ने कोरोना मरीजों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि वे धैर्य से इस बीमारी का सामना करें। दादरी में कोविड रोगियों के लिए प्रशासन ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से उपचार का बेहतर इंतजाम किया हुआ है। यहां अस्पतालों में रोगियों के लिए आईसीयू बेड व वेंटिलेटर की व्यवस्था की हुई है। पिछले एक माह के दौरान दादरी जिला में चिकित्सा सेवाओं का व्यापक विस्तार किया गया है। ऑक्सीजन आपूर्ति का यहां पर्याप्त प्रबंध किया गया है और दवाओं की भी कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

आईसीयू में नए फिजिशियन और एनेस्थेटिक से की मुलाकात
उपायुक्त ने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए बनाए गए एमएलआर अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्ति, बिजली व पेयजल आपूर्ति, भोजन आदि के लिए चिकित्सकों को दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उपायुक्त ने नागरिक अस्पताल के आईसीयू वार्ड का दौरा किया और यहां दो नए फिजिशियन व एनेस्थेटिक्स मुलाकात की। उन्होंने कहा कि फिजिशियन के आने से दादरी में कोविड के गंभीर रोगियों को वेंटिलेटर की सेवाएं सुचारू रूप से मिल सकेंगी। उपायुक्त ने रोहतक पीजीआई से आए एमबीबीएस के छात्रों से भी मुलाकात कर उनको रोगियों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से की घरों के अंदर ही रहने की अपील
राजेश जोगपाल ने कहा कि दादरी जिला में कोविड रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसीलिए सरकार ने 17 मई तक लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है। आम नागरिकों को चाहिए कि वे अपने घरों से बाहर न निकलें और संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद करें। हमें एक-दूसरे से दूर रहकर इस बीमारी के प्रसार को रोकना है। उन्होंने कहा कि प्रशासन सरकारी व निजी संस्थानों में चिकित्सा सेवाओं पर निरंतर निगरानी रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed