फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   DC said in VC: Not a single Physician running on 11 ventilators in the district

वीसी में बोले डीसी: ले में 11 वेंटिलेंटर पर चलाने वाला एक भी फिजिशियन नहीं

Sat, 20 Mar 2021 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
DC said in VC: Not a single Physician running on 11 ventilators in the district
आईसीयू में रखे वेंटिलेटर सुविधा युक्त बेड। - फोटो : CharkhiDadri
कोरोना संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये विभिन्न जिलों के उपायुक्त से चर्चा की। उपायुक्त राजेश जोगपाल ने वीसी में दादरी में फिजिशियन की कमी का मुद्दा प्रमुखता से रखा। उपायुक्त ने कहा कि दादरी जिले को 11 वेंटिलेटर तो मिल चुके हैं, लेकिन इन्हें ऑपरेट करने के लिए एक भी फिजिशियन तैनात नहीं है। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के सचिव से तुरंत प्रभाव से फिजिशियन को तैनात करने की मांग है।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित वीडियो कांफ्रेंस में उपायुक्त राजेश जोगपाल ने कहा कि कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। इस बीमारी से बचाव के लिए पूरी सावधानी बरती जा रही है। अब कोरोना बचाव के दिशा निर्देशों का उल्लघंन करने वालों पर जिला प्रशासन सख्ती बरतेगा। जिला में मास्क न लगाने वाले नागरिकों के चालान काटे जाएंगे। साथ ही अधिकारियों को सरकारी कार्यालयों में बिना मास्क के आने वाले कर्मचारियों व आम नागरिकों पर रोक लगाने को कहा गया है। अगर कोई व्यक्ति सरकारी कार्यालय में बिना मास्क के आता है तो उसका भी चालान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार विभिन्न समारोह स्थलों पर आयोजन की अनुमति तो दी गई है, लेकिन देखने में आया है कि ऐसे कार्यक्रम या समारोह के दौरान कोरोना बचाव के उपाय एवं निर्देशों की पालना नहीं की जाती। अब अगर किसी कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया तो उस भवन या संस्थान के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

स्कूलों और मंदिरों पर रहेगी विशेष नजर
उपायुक्त ने वीसी में कहा कि जिला के सभी स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों, होटल, मंदिर, फैक्टरी या अस्पताल आदि में कोरोना को लेकर जारी हिदायतों का पालन सख्ती से करवाया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि स्कूलों पर विशेष नजर रखने की जरूरत है। प्रदेश के ज्यादातर नए मामले स्कूलों से ही हैं। उपायुक्त राजेश जोगपाल ने बताया कि दादरी में कोरोना के 13 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक 14 हजार लोगों के काटे जा चुके चालान
वीडियो कांफ्रेंस में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि दादरी में पुलिस विभाग द्वारा कोरोना की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी मुहिम में अभी तक 14 हजार से भी ज्यादा चालान काटे गए हैं। अकेले मार्च में ही 654 चालान किए गए हैं। जिला में कोरोना के मामले पाए जाने पर उपायुक्त के निर्देशानुसार कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इन स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
ये रहे वीसी में मौजूद
वीडियो कांफ्रेंस में एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह व शंभू राठी, नगराधीश अमित मान, सिविल सर्जन डॉ. सुदर्शन पंवार व डीएसपी रामसिंह बिश्नोई आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed