{"_id":"61d7245568931e13605bf196","slug":"dc-got-policemen-without-masks-25-customers-were-also-found-in-sweet-shop-charkhidadri-news-hsr621410319","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी को बिना मास्क मिला पुलिसकर्मी, मिठाई की दुकान में भी मिले 25 ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी को बिना मास्क मिला पुलिसकर्मी, मिठाई की दुकान में भी मिले 25 ग्राहक
विज्ञापन
फोटो 17 निरीक्षण के दौरान परशुराम चौक पर लोगों को एसओपी की जानकारी देते डीसी प्रदीप गोदारा।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। कोरोना सुरक्षा नियमों की पड़ताल करने वीरवार को डीसी प्रदीप गोदारा खुद फील्ड में उतरे। निरीक्षण के दौरान डीसी को पहले एक मिष्ठान भंडार में 25 ग्राहक मिले तो संचालक का 5000 और ऑन ड्यूटी बिना मास्क मिले पुलिसकर्मी का 500 रुपये का चालान कराया। एक तरफ आमजन पर सख्ती बरती जा रही है। वहीं, वीरवार को लघु सचिवालय सभागार में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर बुलाई बैठक में एडीसी खुद बिना मास्क बैठे नजर आए, लेकिन उनका कोई चालान नहीं काटा गया।
डीसी प्रदीप गोदारा ने वीरवार दोपहर दो बजे बाजार का औचक निरीक्षण किया। डीसी पहले बीकानेर मिष्ठान भंडार पर पहुंचे। वहां उन्हें दुकान के अंदर करीब 25 ग्राहक मिले। डीसी ने तुरंत ग्राहकों को बाहर निकाला और सबसे पहले दुकानदार को कोरोना नियमों का पाठ पढ़ाया।
अहम बात यह है कि यह दुकान सिटी थाने से महज 20 मीटर दूर है और कोर्ट रोड की ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने के लिए बीकानेर स्वीट्स के सामने ही पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान तक नहीं दिया और डीसी के निरीक्षण करने से ही दुकानदार की लापरवाही पकड़ में आ पाई। वहीं, परशुराम चौक पर ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी नियमों का पालन नहीं कर रहा था।
विज्ञापन
डीसी ने लोगों को पढ़ाया पाठ
निरीक्षण के दौरान नागरिकों से संवाद करते हुए डीसी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति बिन मास्क के घर से बाहर न निकले। दुकानों में दो या तीन से अधिक लोग नहीं होने चाहिए। किसी दुकान पर बगैर मास्क के कोई व्यक्ति खड़ा हुआ मिला तो उससे 500 रुपये की जुर्माना राशि ली जाएगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक दूरी की पालना करें।
एक दिन में काटे 128 चालान
डीसी के निरीक्षण के अलावा एक संयुक्त टीम ने शहर का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस टीम ने आठ चालान किए जिनमें सात चालान 500-500 के और एक चालान पांच हजार रुपये का है। पांच हजार का चालान डीसी के निर्देश पर किया गया। वहीं, पुलिस टीमों ने मास्क न लगाने वाले 120 लोगों के चालान किए।
एडीसी ने बिन मास्क लगाए ली अधिकारियों की बैठक
गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर एडीसी मुनीश नागपाल ने वीरवार को लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक के बाद इसमें अधिकारियों को दिए गए निर्देशों की डीआईपीआरओ कार्यालय की तरफ से मीडिया को मेल भी जारी की गई। मेल में जारी फोटो में एडीसी मुनीश नागपाल मास्क लगाए नजर नहीं आ रहे हैं जबकि एसडीएम समेत ज्यादातर अधिकारी मास्क लगाए हुए हैं। जबकि डीसी कह चुके हैं कि अगर वो बिन मास्क लगाए दिखाई दें तो उनका भी चालान किया जाए।