फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   DC asks CM to arrange 200 beds in Dadri Hospital and 100 beds in Badhra

डीसी ने सीएम से की दादरी अस्पताल में 200 और बाढड़ा में 100 बेड की व्यवस्था करवाने की मांग

Fri, 21 May 2021 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
DC asks CM to arrange 200 beds in Dadri Hospital and 100 beds in Badhra
जिला के कोविड नोडल अधिकारी और कलां एवं सांस्कृतिक विभाग के प्रधान सचिव डी सुरेश और जिला उपायुक्त राजेश जोगपाल से शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संवाद किया। दोनों प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को दादरी जिले में बने कोरोना के हालातों से अवगत करवाया और संसाधनों में विस्तार की मांग भी की। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री से दादरी अस्पताल में 200 और बाढड़ा 100 बेड की व्यवस्था करवाने की डिमांड भी रखी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डी सुरेश ने बताया कि दादरी जिला में कोरोना को लेकर स्थिति काबू में है और प्रशासन द्वारा सभी प्रबंध और व्यवस्थाएं जरूरत अनुसार की जा रही हैं। वैक्सीन के कार्य में भी तेजी लाई जा रही है और सैंपल लेने का कार्य में भी तेजी से करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कांफ्रेंस में उपायुक्त राजेश जोगपाल ने बताया कि जिला में ऑक्सीजन के सिलिंडरों की आवश्यकता है। हालांकि ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में है लेकिन सिलिंडरों की कमी है। मुख्यालय से 200 सिलिंडर की मांग की जा चुकी है। इसके अलावा दादरी के अस्पताल को 200 बेड और बाढड़ा के अस्पताल को 100 बेड का करने के लिए भी मुख्यालय को अनुरोध किया गया है। कांफ्रेंस में ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि सरकार ने सभी जिला स्तरीय अस्पतालों को 200 बेड का करने का निर्णय ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3.57 लाख लोगों में से 1.30 लाख को लगी वैक्सीन
उपायुक्त ने बताया कि जिला में अभी तक लगभग एक लाख 30 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जिला की कुल जनसंख्या लगभग 5.50 लाख है, जिसमें से लगभग 1.92 लाख जनसंख्या 18 वर्ष से कम आयु के हैं। जिला में वैक्सीन के लिए टारगेटिड जनसंख्या लगभग 3.57 लाख है। अभी तक लगभग एक लाख छह हजार लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और लगभग 24 हजार को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

एक लाख लोगों की हुई है स्वास्थ्य जांच
उपायुक्त ने बताया कि जिला में अभी तक हरियाणा ग्रामीण स्वास्थ्य जांच योजना के तहत करीब एक लाख लोगों की स्क्रीनिंग हो गई है और उनमें से केवल 69 लोग ही पॉजिटिव मिले हैं। होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे 653 लोगों को किट उपलब्ध करवाई जा चुकी है। ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम सचिव व पटवारी और शहरी क्षेत्र में नगर परिषद के माध्मय से किट वितरण का कार्य किया जा रहा है। जिला में पांच नए वेंटिलेटर आ गए हैं और उन्हें शुरू किया जा रहा है।
-----------
फोटो 24
वीडियो कांफ्रेंस के जरिये मुख्यमंत्री को जिले के हालातों से अवगत करवाते उपायुक्त राजेश जोगपाल और मौजूद अन्य अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed