फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Darkness looms in the market

Charkhi Dadri News: सोलर स्ट्रीट लाइट खराब, शाम होते ही बाजार में छा रहा अंधेरा

Wed, 18 Dec 2024 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 18 Dec 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Darkness looms in the market
बाढड़ा कस्बे में लगी सोलर स्ट्रीट लाइट। 
बाढड़ा। कस्बे के बाजारों में लगी हाई मास्ट लाइटें खराब होने से बाजार में अंधेरा छा जाता है। व्यापारियों में आपराधिक घटनाओं को लेकर चिंता बनी रहती है। शाम होते ही बाजार में अंधेरा छा जाता है।
विज्ञापन

कस्बे में रात्रि प्रकाश की व्यवस्था के लिए वर्ष 2016 में 84 लाख की लागत से बिजली संचालित स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी जिनका 2020 में बिल जमा न करवाने के कारण कनेक्शन काट दिया गया। इसके बाद व्यापारियों ने विधायक नैना चौटाला के समक्ष इस समस्या को रखा तो उन्होंने नई सौर ऊर्जा चालित लाइट लगाने के लिए अधिकारियों से कहा। सितंबर 2021 में विभाग ने चारों मार्गों पर लाइट लगवाई। दुकानदारों का कहना है कि मात्र कुछ माह रोशनी देने के बाद लाइट ने प्रकाश देना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

दुकानदार अनिल, सुरेश, नवीन, अशोक कुमार, सुरेश कुमार व रामचंद्र आदि ने बताया कि लाखों रुपये खर्च कर लगाई गई लाइट खुद ही अंधेरे में रहती है तो व्यापारियों की सुरक्षा कैसे हो पाएगी। उन्होंने कहा कि इस बारे में विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि उच्च क्षमता के उपकरण लगवाकर प्रकाश की व्यवस्था करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed