फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dark clouds hovering throughout the day have increased the worries of farmers, with rain expected today and tomorrow

Charkhi Dadri News: दिनभर मंडराए काले बादलों ने बढ़ाई किसानों की घड़कनें, आज और कल बारिश के आसार

Fri, 03 Apr 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 03 Apr 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Dark clouds hovering throughout the day have increased the worries of farmers, with rain expected today and tomorrow
शुक्रवार दोपहर बाद शहर के ऊपर छाए काले बादल।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और शाम करीब 4 बजे के बाद ठंडी हवा चलने लगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन किसानों के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी। बादलों छाने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री कम रहा।
विज्ञापन

आज और कल बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने पहले ही शुक्रवार, शनिवार और रविवार को हल्की बारिश की संभावना जताई थी। ऐसे में शुक्रवार को दिनभर बादलों का मंडराना किसानों के लिए चिंता का कारण बना रहा। विशेष रूप से गेहूं और सरसों की फसल की कटाई में जुटे किसानों की धड़कनें मौसम के बदले मिजाज को देखकर बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

बारिश से खेतों में नुकसान तय

इस समय जिले में फसल कटाई का पीक सीजन चल रहा है। किसान तेजी से अपनी फसल काटकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं। कटाई के बाद किसान कढ़ाई कर सीधे मंडियों में फसल बेचने पहुंच रहे हैं, ताकि किसी भी बारिश से नुकसान से बचा जा सके। हालांकि, आसमान में लगातार मंडराते बादल किसानों की चिंता बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो बार बारिश झेल चुकी फसलें
किसान रवि श्याेरण, कृष्ण फोगाट, बलबीर आदि का कहना है कि यदि इस दौरान बारिश होती है तो कट चुकी और खेतों में पड़ी फसल को भारी नुकसान हो सकता है। खासकर गेहूं की फसल के लिए यह समय बेहद संवेदनशील होता है। नमी बढ़ने से अनाज की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इससे पहले भी दो बार की बारिश फसलों को काफी नुकसान पहुंचा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed