फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   dakshita first in painting

Charkhi Dadri News: पेंटिंग में दक्षिता और प्रश्नोतरी मेंं भूमि को मिला पहला स्थान

Fri, 26 Sep 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 26 Sep 2025 02:10 AM IST
सार

चरखी दादरी में वन विभाग द्वारा केएन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वन्य जीव संरक्षण पर पेंटिंग और ईको क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 91 विद्यार्थियों ने भाग लिया और विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

विज्ञापन
dakshita first in painting

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के तहत वन विभाग की ओर से केएन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पेंटिंग और ईको प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता वन्य जीव निरीक्षक ज्योति कुमार ने की। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल की भूमि प्रथम स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम की नोडल अधिकारी वीनू शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता को दो ग्रुपों में आयोजित किया गया। ग्रुप ए में कक्षा छठी से आठवीं के विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता व ग्रुप बी में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक ईको प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस जिलास्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय व प्राइवेट विद्यालयों से 91 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। वीनू शर्मा ने कहा कि जैव विविधता को बनाए रखने के लिए पशु-पक्षियों का संरक्षण करना जरूरी है। हमें प्रकृति में मौजूद हर वन्य प्राणी की रक्षा करनी चाहिए क्योंकि मानव सभ्यता को बनाए रखने के लिए जैव विविधता का होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन दरोगा पवन कुमार ने बताया कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल की भूमि प्रथम, राजकीय स्कूल हड़ोदी का प्रीतम दूसरे स्थान पर रहा। राजकीय स्कूल अचीना से हिमांशी तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार, पेंटिंग में दक्षिता आरपीएस स्कूल प्रथम स्थान पर रही। राजकीय हाई स्कूल हिंडोल की आकांक्षा ने दूसरा व इसी स्कूल की राधिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर मास्टर अनिल कुमार, कृष्णा धवन, ज्योति, प्रीतम सिंह, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed