{"_id":"67c8aa9e8586d594620e1dad","slug":"dadri-rohtak-road-will-be-made-again-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-132797-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दादरी-रोहतक मुख्य मार्ग का 37.61 करोड़ से होगा पुनर्निर्माण, विभाग ने खोला टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दादरी-रोहतक मुख्य मार्ग का 37.61 करोड़ से होगा पुनर्निर्माण, विभाग ने खोला टेंडर
Thu, 06 Mar 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
रावलधी चौक जहां गोलचक्र का निर्माण कराया जाएगा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग के पुनर्निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी ह गई है। लोक निर्माण विभाग (लोनििव) की ओर से 37.61 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का टेंडर आवंटित कर दिया गया है। इतना ही नहीं, अंतिम स्वीकृति के लिए फाइल मुख्यमंत्री कमेटी के पास भेजी गई है। टेंडर रेट स्वीकृत होते ही एजेंसी को कार्यादेश जारी किए जाएंगे।
दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक पिछले लंबे से झटके झेल रहे हैं। करीब दो साल के इंतजार के बाद अब सड़क के पुनर्निर्माण की मांग परवान चढ़ने का रास्ता साफ हुआ है। लोनििव की ओर से भगवान परशुराम चौक से बौंदकलां नहर तक 24.78 किलोमीटर लंबी सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाएगा।
इसके लिए 37.61 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है। फिलहाल, सड़क की हालत खस्ता होने से प्रतिदिन 10,000 वाहन चालक परेशानियां झेल रहे हैं। सड़क का पुनर्निर्माण होने के बाद वाहन चालकों काे परेशानियों से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग जर्जर पड़ा है। इससे वाहन चालक यहां से गुजरने में गुरेज करते हैं। वे टोल टैक्स भरकर एनएच-152 डी से गुजरना बेहतर समझते हैं। ऐसे में रोहतक तक की दूरी तय करने में भी वाहन चालकों की जेब पर आर्थिक बोझ पड़ता है। वहीं, दादरी-रोहतक रोड का पुनर्निर्माण होने के बाद वाहन चालकों को एनएच-152 डी से आवागमन नहीं करना पड़ेगा।