फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dadri railway station will become modern with five crores, MP asked for suggestions from people

Charkhi Dadri News: पांच करोड़ से दादरी रेलवे स्टेशन बनेगा मॉडर्न, सांसद ने लोगों से मांगे सुझाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Dadri railway station will become modern with five crores, MP asked for suggestions from people
चरखी दादरी। अमृत भारत योजना के तहत दादरी रेलवे स्टेशन का स्वरूप बदला जाएगा। स्टेशन परिसर को चकाचक करने और सुविधाओं बढ़ाने के लिए रेलवे की ओर से 5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बुधवार को सांसद धर्मबीर सिंह ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर बीकानेर मंडल के अधिकारियों के साथ बैठक की और नागरिकों से सुझाव मांगे। इस दौरान लोगों ने नए प्लेटफार्म पर टिकट काउंटर बनवाने और फुट ओवरब्रिज की रेलवे रोड पर निकासी कराने की मांग भी की। सांसद और रेलवे अधिकारियों ने सकारात्मक आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों से बैठक करने के बाद सांसद धर्मबीर सिंह पत्रकारों से रुबरु हुए। उन्होंने बताया कि
अमृत भारत योजना के अंतर्गत दादरी रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीकानेर रेल मंडल के 15 रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत योजना में शामिल किया गया है। इसमें भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के महेंद्रगढ़, नारनौल, चरखी दादरी और भिवानी रेलवे स्टेशन शामिल हैं।
विज्ञापन

बीकानेर रेल डिविजन के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक वाईके अग्रवाल, भिवानी स्टेशन के कार्यकारी अभियंता देवकिशन कुमार, यातायात निरीक्षक एसएन राय व वाणिज्य निरीक्षक धर्मबीर के साथ बातचीत करते हुए सांसद ने कहा कि दादरी का रेलने स्टेशन करीब 100 साल पुराना है। महाराजा जींद के समय यहां रेवाड़ी-फाजिल्का से भटिंडा तक रेलवे लाइन बिछाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इन्हें दिए कब्जे हटाने के निर्देश
सांसद ने निर्देश दिए कि नवनिर्माण के लिए स्टेशन के आसपास रेलवे, नगर परिषद व लोकनिर्माण विभाग की भूमि से अवैध कब्जे हटाए जाएं। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटवाने में सहयोग करेंगे।
- दो चरणों में पूरा होगा काम, मिलेंगी ये सुविधाएं
सांसद धर्मबीर सिंह ने बताया कि दादरी रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक रूप दिया जाएगा। यह काम दो चरणों में किया जाएगा। इसका पहला चरण दिसंबर माह तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्टेशन के बाहर फुटपाथ, ऊंचे उठे हुए प्लेटफार्म, स्टेशन से बाहर आने का अलग रास्ता, लिफ्ट के साथ पैदल पथ पुल पर जाने का मार्ग, वातानुकूलित आधुनिक प्रतीक्षा कक्ष, शौचालय, पीने के पानी की सुविधा, सफाई व्यवस्था का उत्तम प्रबंध आदि कार्य करवाए जाएंगे।
- अहमदाबाद-जम्मू-कटरा रेल का जल्द होगा दादरी में ठहराव
सांसद ने कहा कि रेल यात्रियों की सुविधा के लिए अहमदाबाद-जम्मू-कटरा रेल का ठहराव दादरी में भी शुरू करवाया जाए। सांसद ने बताया कि दादरी स्टेशन के दोनों प्लेटफार्म पर आरओ युक्त वाटर कूलर लगवाए जाएंगे।
धर्मबीर सिंह ने सीसीआई फाटक अंडर ओवरब्रिज में लाइटें लगवाने का आदेश भी दिया।
- रोहतक रोड आरओबी निर्माण के लिए जल्द पूरे किए जाएंगे दस्तावेज
सांसद ने रोहतक रोड रेलवे फाटक पर आरओबी बनवाने के लिए बीकानेर डिविजन के प्रबंधक को दस्तावेज की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। जिससे कि इस लंबित परियोजना पर काम शुरू हो सके। सांसद ने उपस्थित नागरिकों से रेल सेवाओं और स्टेशन की बिल्डिंग के लिए सुझाव मांगे और उनके आधार पर अधिकारियों को कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।

- ये रहे मौजूद
इस अवसर पर नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी, भिवानी कॉआपरेटिव बैंक के चेयरमैन सुधीर चांदवास, पूर्व चेयरमैन संजय छपारिया, एडवोकेट रामकिशन शर्मा, ईओ राजेश वर्मा, सौहार्द जेई, महावीर बीकानेरिया, कुलदीप जोशी, दिनेश वशिष्ठ, मुकेश वशिष्ठ, संजय वशिष्ठ, अभिनंदन कुमार आदि मौजूद रहे।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed