फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dadri-Chidiya Road will be reconstructed at a cost of 65 crores: Naina Chautala

65 करोड़ की लागत से दादरी-चिड़िया रोड का होगा पुनर्निर्माण: नैना चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Dadri-Chidiya Road will be reconstructed at a cost of 65 crores: Naina Chautala
चरखी दादरी। दादरी से चिड़िया सड़क का जल्द ही पुनर्निर्माण करवाया जाएगा और सड़क की चौड़ाई भी बढ़ाई जाएंगी। इसके अलावा इसमार्ग पर लगने वाले सभी गांव के क्षेत्र में आरसीसी की फोर लेन सड़क बनाई जाएंगी। सड़क के साथ दूषित जल निकासी के लिए नालों का निर्माण भी करवाया जाएगा। यह बात बाढड़ा विधायक नैना सिंह चौटाला ने हलके के गांव चिड़िया में ग्रामीण सभा को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

विधायक नैना सिंह चौटाला ने शुक्रवार को बाढड़ा हलका के चिड़िया, बलकरा, नौसवा, मंदौला, मंदौली, कुब्जानगर सहित कई गांवों का दौरा किया और ग्रामीण सभाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

विधायक नैना चौटाला ने कहा कि गांव बलकरा, मंदौला, मंदौली की पेयजल किल्लत दूर करने के लिए प्रपोजल तैयार करवा दिया गया है। गांव मंदौली में अलग जलघर बनवाया जाएगा। विधायक नैना चौटाला ने गांव चिड़िया निवासी विधवा महिला राजवंती व असहाय दिनेश कुमार को 10-10 हजार रुपये के चेक आर्थिक मदद के रूप में दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक नैना चौटाला ने कहा कि हलके के विकास के लिए धन की कमी नहीं रहने दी जाएगी। विधायक नैना चौटाला ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों को और अधिक मजबूती प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर नरेश द्वारका, एसडीएम संजय सिंह, राजेंद्र सिंह लितानी, शीला भ्याण, लक्ष्मी बलोदा, राजेश सांगवान, प्रभुराम गोदारा, कैलाश पालड़ी , ऋषिपाल उमरवास, राजबीर फौगाट, जयवीर, भूपेंद्र खेड़ी, महाबीर छिल्लर, लीलाराम आदमपुर, विनोद मोड़ी, भूप मांढ़ी,
ओमप्रकाश यादव, प्रेम मंदोला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed