फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   d farma student open medical store caught

Charkhi Dadri News: डी फार्मा के छात्र ने खोला मेडिकल स्टोर, 7वें दिन छापा

Sat, 17 May 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 17 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
d farma student open medical store caught
मेडिकल स्टोर से जब्त किए गए दवाओं के बॉक्स के साथ टीम सदस्य। स्रोत: टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। डी फार्मा अंतिम वर्ष के छात्र ने मोरवाला में बिना लाइसेंस लिए ही मेडिकल स्टोर खोल लिया। बिना बिल के खरीदीं दवाएं बेचने लगा। सातवें ही दिन मुख्यमंत्री उड़नदस्ता स्वास्थ्य विभाग और ड्रग नियंत्रण अधिकारी को लेकर यहां पहुंच गया। संयुक्त टीम ने यहां से 27 प्रकार की दवाएं जब्त कर ली हैं।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को गुप्त सूचना मिली थी कि मोरवाला गांव में बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर रोहतक से मुख्यमंत्री उड़नदस्ता दादरी पहुंचा और यहां से सामान्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंकित और ड्रग नियंत्रण अधिकारी को साथ लेकर वहां दबिश दी गई। मेडिकल स्टोर पर मालिक नवनीत हाजिर मिला।
विज्ञापन

नवनीत ने बताया उसने एक सप्ताह पहले मेडिकल स्टोर खोला है। अभी कोई दस्तावेज नहीं हैं। मेडिकल स्टोर संचालक ने बताया कि वह डी फार्मा का कोर्स कर रहा है। अंतिम वर्ष चल रहा है। मेडिकल स्टोर पर रखीं दवाएं बिना बिल के ले रखी हैं। उसके पास लाइसेंस नहीं है। वहीं, नारनौल ड्रग नियंत्रण अधिकारी प्रशांत कुमार ने यहां मिलीं दवाओं की सूची तैयार की और जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर को कार्रवाई के बीच में दबोच ले गई एसीबी, नारनौल से बुलाया दूसरा ः दरअसल, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता मोरवाला में कार्रवाई के लिए दादरी ड्रग इंस्पेक्टर तरुण भारद्वाज को लेकर पहुंचा था। यहां टीम ने कार्रवाई पूरी नहीं की थी। उसी दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम तरुण भारद्वाज को गिरफ्तार करने पहुंच गई। तरुण भारद्वाज को ले जाने के कारण कार्रवाई में विलंब हुआ। इसके बाद नारनौल ड्रग इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार को बुलाकर कार्रवाई पूरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed