{"_id":"6898c8e26b4b9359280d19b5","slug":"cutural-team-for-independence-day-will-select-today-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-142440-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सांस्कृतिक टीमों का चयन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सांस्कृतिक टीमों का चयन आज
Sun, 10 Aug 2025 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 10 Aug 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो 12
शहर में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देतीं छात्राएं। फाइल फोटो
- सुबह 9 बजे घिकाड़ा रोड स्थित केएन स्कूल में संपन्न होगी चयन प्रक्रिया, किसी भी शिक्षण संस्थान की टीम पूरी प्रस्तुति के साथ ले सकती है भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस के लिए सांस्कृतिक टीमों का चयन आज सुबह 9 बजे केएन स्कूल में किया जाएगा। जिले का कोई भी शिक्षण संस्थान इसके लिए आ सकता है। शर्त यह है कि प्रस्तुति और सभ्य व गरिमामयी समेत पूरी होनी चाहिए।
कमेटी के सदस्य सचिव एवं डीआईपीआरओ संदीप हुड्डा ने बताया कि 79वें स्वतंत्रता दिवस पर नई अनाज मंडी में जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में भव्य परेड, पीटी व डंबल शो का प्रदर्शन होगा। इसके बाद विभिन्न टीमों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
डीआईपीआरओ ने बताया कि उपायुक्त मुनीश शर्मा के आदेश पर एसडीएम योगेश सैनी की अध्यक्षता में सांस्कृतिक टीमों के चयन के लिए कमेटी गठित की गई है। इसमें डीआईपीआरओ सदस्य सचिव, जिला शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र नारा और महिला बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी गीता सहारण को शामिल किया गया है। गठित कमेटी 11 अगस्त को सुबह 9 बजे से सांस्कृतिक टीमों का चयन करेगी। चयन के लिए जिला का कोई भी शिक्षण संस्थान टीम लेकर आ सकता है।