फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   CT scan service will start in civil hospital, no need to go to Bhiwani

Charkhi Dadri News: नागरिक अस्पताल में शुरू होगी सीटी स्कैन सेवा, नहीं जाना पड़ेगा भिवानी

Mon, 25 Aug 2025 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 25 Aug 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
CT scan service will start in civil hospital, no need to go to Bhiwani
चरखी दादरी नागरिक अस्पताल। 
चरखी दादरी। जिले के नागरिक अस्पताल में सीटी स्कैन सुविधा जल्द ही शुरू होने जा रही है। यह सेवा अस्पताल के नए भवन में स्थित एक्स-रे कक्ष के सामने संचालित की जाएगी। इससे पहले इस सुविधा को मातृ-शिशु अस्पताल में शुरू करने की संभावनाएं जताई जा रही थीं, लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग ने स्थान के लिए स्थिति स्पष्ट कर दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिकृत एजेंसी ने भी तय स्थान का निरीक्षण कर लिया है। विभाग के अनुसार, नवंबर तक सेवा शुरू होने की उम्मीद है, जिससे मरीजों को सीटी स्कैन के लिए भिवानी नहीं जाना पड़ेगा। चरखी दादरी को जिला मुख्यालय बने साढ़े आठ साल से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन अभी तक यहां जिलास्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। स्वास्थ्य विभाग इन कमियों को चरणबद्ध तरीके से दूर करने में जुटा है। सीटी स्कैन सेवा की शुरुआत इसी दिशा में एक बड़ा कदम है।
विज्ञापन

एमआरआई के लिए करना होगा इंतजार
फिलहाल एमआरआई सुविधा की शुरुआत के लिए अभी कुछ और समय लगेगा। हालांकि, यह भी स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है और भविष्य में इसे भी नागरिक अस्पताल में शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच से सात मरीज रोजाना किए जाते हैं रेफर
फिलहाल दादरी जिले में ये सुविधा नहीं है और इसके चलते प्रतिदिन पांच से 7 मरीज भिवानी रेफर किए जाते हैं। इस लिहाज से एक माह में करीब 150 मरीजों को सीटी स्कैन व एमआरआई के लिए रेफर किया जाता है। अब यह सुविधा दादरी में ही शुरू हो जाने से मरीजों को रेफर करने के झंझट से छुटकारा मिलेगा।

ढाई हजार में होंगे सीटी स्कैन व एमआरआई
सीटी स्कैन और एमआरआई की बात करें तो एमआरआई का निजी केंद्रों पर जो खर्च आता है पीपीपी में उससे करीब आधी राशि में मरीजों को ये सुविधा मिल जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार प्राइवेट केंद्रों पर इसका खर्च करीब पांच हजार या इससे अधिक होता है जबकि सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर करीब ढाई हजार में इन सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

इन श्रेणियों को मिलेगी निशुल्क सेवा
बीपीएल, अनुसूचित जाति, आर्थिक रूप से कमजोर, स्लम क्षेत्रों के निवासी और सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों को यह सुविधा निशुल्क प्रदान की जाएगी।



---------
सीटी स्कैन सुविधा नागरिक अस्पताल में ही शुरू हो रही है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विभाग की योजना है कि धरातल पर जल्द से जल्द मरीजों को सुविधा का लाभ दिया जाएगा। वहीं, एमआरआई सुविधा के लिए अभी इंतजार करना होगा। - डॉ. राहुल अरोड़ा, डिप्टी सीएमओ, दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed