फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   young man fell into johad due to slipping In Dadri, died in front of his elder brother

Dadri: पैर फिसलने से जोहड़ में गिरा युवक, बड़े भाई के सामने हुई मौत

Thu, 03 Aug 2023 02:58 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 03 Aug 2023 02:58 PM IST
सार

बुधवार दोपहर बाद वो अपने भाई भरत (20) के साथ काम से घर लौट रहा था। उसी दौरान रास्ते में वो पांव धोने के लिए रुक गया। जब रितिक जोहड़ में पांव साफ करने लगा तो उसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वो जोहड़ में जा गिरा।

विज्ञापन
young man fell into johad due to slipping In Dadri, died in front of his elder brother
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दादरी के रानीला निवासी युवक का संतुलन बिगड़ने से जोहड़ में गिर गया। इस हादसे में रितिक (18) की मौत हो गई और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव बाहर निकाला। अचीना ताल चौकी पुलिस ने वीरवार सुबह दादरी सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। इस संबंध में मृतक के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई पुलिस की ओर से की गई है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार रितिक (18) पेशे से श्रमिक था। बुधवार दोपहर बाद वो अपने भाई भरत (20) के साथ काम से घर लौट रहा था। उसी दौरान रास्ते में वो पांव धोने के लिए रुक गया। जब रितिक जोहड़ में पांव साफ करने लगा तो उसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वो जोहड़ में जा गिरा। तैरना न आने की वजह से वो अपने बड़े भाई के सामने ही डूब गया। मौके पर मौजूद भरत ने बचाव के लिए आवाज लगाई तो ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीणों ने जोहड़ में रितिक की खोल शुरू की और उसका शव तलहटी से बरामद हुआ। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। वीरवार सुबह पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
इस संबंध में मृतक रितिक के पिता रामबीर के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को पुलिस ने सौंप दिया। -राहुल, हेड कांस्टेबल एवं जांच अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed