{"_id":"646da21b5ea1e146750d7549","slug":"two-people-arrested-with-illegal-weapons-in-dadri-one-doga-15-cartridges-illegal-pistol-and-one-cartri-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: अवैध हथियार सहित दो लोग गिरफ्तार, एक डोगा, 15 कारतूस, देसी पिस्तौल और एक कारतूस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Dadri: अवैध हथियार सहित दो लोग गिरफ्तार, एक डोगा, 15 कारतूस, देसी पिस्तौल और एक कारतूस बरामद
Wed, 24 May 2023 11:05 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 24 May 2023 11:05 AM IST
सार
दादरी अपराध शाखा टीम ने मंगलवार देर शाम चिड़िया-बाघोत रोड से भी एक युवक को काबू किया है। आरोपी की पहचान महेंद्रगढ़ के बाघोत निवासी रवि उर्फ प्रधान के रूप में हुई है। उसके पास से पुलिस टीम ने एक देसी पिस्तौल बरामद की। इसकी जांच करने पर एक कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चरखी दादरी में अपराध शाखा टीम ने दो लोगों को अवैध हथियार रखने पर गिरफ्तार किया है। एक आरोपी की गिरफ्तारी गोठडा गांव से तो दूसरे की चिड़िया-बाघोत रोड से हुई है। उनके खिलाफ सदर और झोझूकलां थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी से डोगा (दोनाली बंदूक) और 15 कारतूस जबकि दूसरे से एक देसी पिस्तौल और एक कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन
जानिये...किस आरोपी की कैस हुई गिरफ्तारी
केस:1- मकान की छत से दबोचा गोठडा निवासी आरोपी अपराध शाखा टीम अपराध की रोकथाम के लिए मौड़ी बस स्टैंड पर मौजूद थी और उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि गोठका निवासी रविंद्र उर्फ चट्टा घर में छत पर बैठा है। वह दोनाली बंदूक लिए हुए है और उसके पास इसका लाइसेंस भी नहीं है। कुछ देर बाद वह हथियार लेकर कहीं निकलेगा और अगर तुरंत दबिश दी जाए तो उसे काबू किया जात सकता है। सूचना के आधार पर अपराध शाखा टीम बताए गए मकान में पहुंची और छत पर डली चारपाई पर बैठे आरोपी रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 11 बड़े और 4 छोटे कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
केस:2- देसी पिस्तौल लिए सड़क पर खड़े युवक को किया काबू
अपराध शाखा टीम ने मंगलवार देर शाम चिड़िया-बाघोत रोड से भी एक युवक को काबू किया है। आरोपी की पहचान महेंद्रगढ़ के बाघोत निवासी रवि उर्फ प्रधान के रूप में हुई है। उसके पास से पुलिस टीम ने एक देसी पिस्तौल बरामद की। इसकी जांच करने पर एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने दबोच लिया और हथियार को कब्जे में लेकर झोझूकलां थाना ले आई। वहां आरोपी के खिलाफ सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी के अनुसार
गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। एक के खिलाफ सदर थाने में जबकि दूसरे के खिलाफ झोझूकलां थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। -पवन कुमार, प्रवक्ता, चरखी दादरी पुलिस।