फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two Died in different accidents at charkhi dadri

Accident in Charrkhi Dadri: अंधड़ में गिरे पेड़ ने ली वन विभाग के कर्मचारी की जान, अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार की मौत

Sun, 22 May 2022 02:14 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 22 May 2022 02:14 PM IST
सार

चरण सिंह प्राइवेट बस चलाता था। शनिवार को वह दादरी से अपने गांव रानीला जा रहा था। अचीना ताल चौकी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण चरण सिंह की मौत हो गई।

विज्ञापन
Two Died in different accidents at charkhi dadri
चरखी दादरी में हादसे के बाद कागजी कार्रवाई करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

चरखी दादरी में दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। मृतकों में वन विभाग का एक कर्मचारी और एक प्राइवेट बस चालक शामिल है। दोनों के शवों को शनिवार रात दादरी सिविल अस्पताल में रखवाया गया। रविवार दोपहर शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। मृतकों की पहचान ऊण निवासी कर्मबीर सिंह व रानीला निवासी चरण सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


गांव ऊण निवासी कर्मबीर अनुबंध के तहत वन विभाग का कर्मचारी था। वह फिलहाल सांजरवास गांव में तैनात था। शनिवार को अपनी डयूटी खत्म करने के बाद वह बाइक पर अपने घर आ रहा था। हाईवे 152-डी रानीला गांव के पुल के पास तेज आंधी व बारिश के कारण पेड़ टूटकर उसके ऊपर गिर गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं चरण सिंह प्राइवेट बस चलाता था। शनिवार को वह दादरी से अपने गांव रानीला जा रहा था। अचीना ताल चौकी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण चरण सिंह की मौत हो गई। मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ बौंदकलां थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed