{"_id":"641965a08b0c6f9d220774b8","slug":"theft-at-doctor-house-in-dadri-incident-was-carried-out-in-broad-daylight-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी में डॉक्टर के घर चोरी: दिन-दहाड़े दिया गया वारदात को अंजाम, 70 हजार की नकदी और गहने चुराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दादरी में डॉक्टर के घर चोरी: दिन-दहाड़े दिया गया वारदात को अंजाम, 70 हजार की नकदी और गहने चुराए
Tue, 21 Mar 2023 01:36 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 21 Mar 2023 01:36 PM IST
सार
रेवाड़ी पुलिस को दी शिकायत में सांजरवास निवासी ऋषिप्रकाश ने बताया कि वह चिकित्सक है और गांव के अड्डे पर क्लीनिक है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह घर से क्लीनिक आए थे। डॉ. ऋषिप्रकाश ने बताया कि उसकी पत्नी सविता सरकारी शिक्षक है और उनकी पोस्टिंग अंबाला में है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चरखी दादरी के सांजरवास निवासी एक चिकित्सक के मकान को दिन-दहाड़े चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोर यहां से 70 हजार की नगदी, एक सोने की चैन व अंगुठी चोरी कर ले गए। चिकित्सक की शिकायत पर बौंदकलां थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। अहम बात ये है कि चोर चिकित्सक के घर में छत से दाखिल हुए और उस दौरान वहां कोई नहीं था।
विज्ञापन
बौंदकलां थाना पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस को दी शिकायत में सांजरवास निवासी ऋषिप्रकाश ने बताया कि वह चिकित्सक है और गांव के अड्डे पर क्लीनिक है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह घर से क्लीनिक आए थे। डॉ. ऋषिप्रकाश ने बताया कि उसकी पत्नी सविता सरकारी शिक्षक है और उनकी पोस्टिंग अंबाला में है। सप्ताह में एक बार वो घर आती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Haryana Weather: कई जिलों में रात को जमकर बारिश, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, फसलों में नुकसान
विज्ञापन
डॉ. ऋषिप्रकाश ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब तीन बजे जब वो घर पहुंचा तो उनके परिवार की एक महिला ने कमरे का दरवाजा खुला होने की बात कही। अनहोनी का अंदेशा होने पर ऋषिप्रकाश ने जब घर जाकर देखा तो कमरे का जंगला उखड़ा मिला। उन्होंने बताया कि चोरों को कमरे में ही एक अलमारी की चाबी मिल गई और उसमें रखी नकदी, चेन और अंगुठी उन्होंने निकाल ली। इसके बाद मकान मालिक ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर अज्ञात
के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घर में यूं दाखिल हुए चोरी
डॉ. ऋषिप्रकाश के अनुसार चोर छत के जरिये घर में दाखिल हुए। इसके बाद वह दरवाजा तोड़कर गैलरी में दाखिल हुए। वहां उन्होंने कमरे का जंगला उखाड़ा और अंदर पहुंच गए। इसके बाद दरवाजे पर टंगी अलमारी की चाबी लेकर नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर लिया।