{"_id":"64e70947ea173a2f220da965","slug":"outpost-staff-did-not-take-action-in-dadri-assault-case-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: मारपीट मामले में चौकी स्टाफ ने नहीं की कार्रवाई, जांच अधिकारी ने उल्टा पीड़ित पक्ष पर बनाया दबाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Dadri: मारपीट मामले में चौकी स्टाफ ने नहीं की कार्रवाई, जांच अधिकारी ने उल्टा पीड़ित पक्ष पर बनाया दबाव
Thu, 24 Aug 2023 01:09 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:09 PM IST
सार
दादरी में पुलिस की अनदेखी के मामले कई बार सामने आ चुके हैं। ऐसा ही मामला फिर सामने आया है जिसमें पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करने से मना कर दिया। जिसके बाद पीड़ित ने शिकायत एसपी को दी तो मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चरखी दादरी के रानीला निवासी दो भाइयों के साथ हुई मारपीट मामले में अचीना ताल चौकी स्टाफ पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में एसपी नितिका गहलोत से मुलाकात कर शिकायत सौंपी। इसके तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी पक्ष के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
एसपी कार्यालय में दी शिकायत में रानीला निवासी आशु ने बताया कि 25 जलाई 2023 को गांव निवासी अमित उसके घर के बाहर आया और गाली-गलौज करने लगा। आशु के बड़े भाई ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। शिकायतकर्ता के अनुसार इसके बाद अमित के माता-पिता को वहां बुलाया गया और उसका भाई भी वहां आ गया।
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इसके बाद सभी ने उनसे मारपीट की और इसमें आशु के दो दांत भी टूट गए। आशु ने आरोपी पर गले से चांदी की चैन तोड़ने का आरोप लगाया। मारपीट में घायल आशु को लेकर परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो आरोपी पक्ष वहां भी पहुंच गया। वहां से आशु को पीजीआई रेफर किया गया और उनके पीछे आरोपी पक्ष पीजीआई भी पहुंच गया। एसपी को दी शिकायत में आशु ने आरोप लगाया कि जांच अधिकारी ने आरोपी पक्ष पर केस दर्ज करने की बजाय उल्टा उन्हीं पर दबाव बनाया।
विज्ञापन
एसपी के आदेश पर इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस
एसपी नितिका गहलोत के आदेश के बाद अचीना ताल चौकी पुलिस ने इस संबंध में आरोपी पक्ष के चार लोगों के खिलाफ धारा 323, 379 अी, 506 व 34 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।