{"_id":"6853dea1f10db3449b0e345c","slug":"nh-152d-canter-and-two-truck-collide-two-driver-dies-in-charkhi-dadri-see-video-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Accident: एनएच 152डी पर भीषण हादसा, कैंटर और दो ट्रकों में जबरदस्त टक्कर, दो चालकों की मौत, Video","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana Accident: एनएच 152डी पर भीषण हादसा, कैंटर और दो ट्रकों में जबरदस्त टक्कर, दो चालकों की मौत, Video
Thu, 19 Jun 2025 03:26 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 19 Jun 2025 03:26 PM IST
सार
Haryana Accident: चरखी दादरी के एनएच 152डी पर वीरवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। हाईवे पर कैंटर और दो ट्रकों में जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दो चालकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रक में फंसे चालक को निकालते लोग।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के चरखी दादरी में तीन मालवाहक वाहनों में भीषण टक्कर हुई है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे 152डी पर वीरवार सुबह हुआ है। हाईवे पर दो कैंटर की आपस में टक्कर हो गई। घटना के दौरान पास से गुजर रहा एक ट्रक भी उनकी चपेट में आ गया। इसमें दो चालकों की मौत गई जबकि एक घायल हो गया। मृतक सुमित यूपी के जिला बागपत के धनबाद का निवासी था जबकि दूसरे मृतक चालक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुमित व अनवर दोनों एक ही गांव के निवासी हैं। दोनों ट्रक चलाने का काम करते थे। बुधवार को अंबाला से गुड़ की लाट लेकर नारनौल जा रहे थे। इस दौरान रात को जब वे एनएच 152डी पर गांव झींझर के पास पहुंचे तो उन्होंने ट्रक रोक लिया। वीरवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे वहां खड़े एक कैंटर ने बैक करते समय ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इसके बाद सामने से आ रहा ट्रक चालक ने खुद को बचाने का प्रयास किया तो वह भी संतुलन बिगड़ने के कारण उनमें भिड़ गया। नारनौल जाने वाले ट्रक में सुमित व अनवर काफी घायल हो गए जबकि दूसरे ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर बौदकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को दादरी नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने दूसरे चालक को मृत घोषित कर दिया जबकि सुमित व अनवर को पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई ले जाते समय सुमित ने भी बीच रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन