{"_id":"64b8ca511f45567f560a64f9","slug":"high-speed-wreaked-havoc-in-dadri-car-hit-three-vehicles-in-parking-lot-villagers-overpowered-driver-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: तेज रफ्तार का कहर, कार ने पार्किंग में तीन वाहनों को मारी टक्कर, ग्रामीणों ने चालक को किया काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Dadri: तेज रफ्तार का कहर, कार ने पार्किंग में तीन वाहनों को मारी टक्कर, ग्रामीणों ने चालक को किया काबू
Thu, 20 Jul 2023 11:16 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:16 AM IST
सार
दादरी पुलिस को दी शिकायत में हड़ोदी निवासी जोगेंद्र ने बताया कि 19 जुलाई को सुबह वो अपनी गाड़ी मेन रोड से थोड़ी दूर स्थित एक पार्किंग में खड़ा करके बाढड़ा चला गया। इसके बाद शाम साढे़ चार बजे वह काम से गाड़ी के पास वापस लौटा।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
चरखी दादरी के हड़ोदा बस अड्डा के समीप स्थित एक पार्किंग में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन मालिकों और ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ लिया और इसके बाद मौके पर पहुंची अटेला कलां चौकी पुलिस टीम के हवाले कर दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन मालिक की शिकायत पर आरोपी चालक पर केस दर्ज कर लिया है। हादसे में चारों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
राजस्थान के चुरू जिले के तांबा खेड़ी निवासी युवक चला रहा था कार
पुलिस को दी शिकायत में हड़ोदी निवासी जोगेंद्र ने बताया कि 19 जुलाई को सुबह वो अपनी गाड़ी मेन रोड से थोड़ी दूर स्थित एक पार्किंग में खड़ा करके बाढड़ा चला गया। इसके बाद शाम साढे़ चार बजे वह काम से गाड़ी के पास वापस लौटा। उसने बताया कि जैसे ही वह गाड़ी खिड़की खोलकर अंदर बैठने एक तेज रफ्तार कार ने उसकी कार को टक्कर मार दी। घटना में उसकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और उसने दूर भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
अटेला कलां चौकी पुलिस ने दर्ज किया मामला
जोगेंद्र ने बताया कि उसी दौरान उक्त कार ने एक बाइक और स्कूटी को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद कार चालक को उन्होंने पकड़ लिया और मामले की सूचना अटेला कला चौकी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां जोगेंद्र के शिकायत देने के बाद आरोपी कार चालक को अपने साथ ले गई। पूछताछ के दौरान चालक की पहचान राजस्थान के चूरू जिले के गांव तांबा खेड़ी निवासी सिकंदर के रूप में हुई।
विज्ञापन