फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tight security was maintained at the border due to the BRICS summit.

Ghaziabad News: ब्रिक्स सम्मेलन के चलते बॉर्डर पर रही कड़ी सुरक्षा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Tight security was maintained at the border due to the BRICS summit.
साहिबाबाद। दिल्ली में चल रहे ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर गाजियाबाद के दिल्ली से सटे बॉर्डर इलाकों में शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। पुलिस ने प्रमुख सीमावर्ती मार्गों और प्रवेश बिंदुओं पर चौकसी बढ़ाते हुए वाहनों की सघन जांच की। साथ ही बॉर्डर के पास बने होटल, बस अड्डे, मॉल व मेट्रो स्टेशन आदि को लेकर पुलिस अलर्ट मोड़ पर रही। हालांकि चेकिंग के दौरान ट्रैफिक भी धीमा रहा। ट्रांस हिंडन के प्रभारी डीसीपी धवल जयसवाल ने बताया कि बॉर्डर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों की जांच की और चालकों से गंतव्य व यात्रा के संबंध में जानकारी ली। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस टीमों को प्रमुख मार्गों पर तैनात किया गया था। ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए पुलिस ने दिल्ली से लगते इलाकों में चौकसी बढ़ाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed