{"_id":"6360ded3e6ceb6629543da60","slug":"fraud-with-clerk-of-private-school-by-tantrik-in-charkhi-dadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri: घर में नहीं हो रही थी बरकत, पूर्व फौजी ने तांत्रिक से साधा संपर्क और गंवा दिए 11.12 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Charkhi Dadri: घर में नहीं हो रही थी बरकत, पूर्व फौजी ने तांत्रिक से साधा संपर्क और गंवा दिए 11.12 लाख रुपये
Tue, 01 Nov 2022 02:25 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 01 Nov 2022 02:25 PM IST
सार
दरियाव सिंह ने बताया कि 30 हजार के बाद आरोपी ने उससे 60 हजार रुपये मांगे। उसने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए मैं विशेष पूजा कर रहा हूं और अगर यह पूजा अधर में छोड़ी तो परिवार का सत्यानाश हो जाएगा।
विज्ञापन
Fraud
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घर में बरकत न होने पर एक निजी स्कूल के क्लर्क को तांत्रिक से संपर्क करना भारी पड़ गया। अपनी बातों में उलझाकर तांत्रिक ने उसे 11.12 लाख रुपये की चपत लगा दी। इसके बाद उसके फोन उठाने बंद कर दिए। परेशान होकर पीड़ित ने एसपी कार्यालय में शिकायत दी जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दादरी एसपी कार्यालय में दी शिकायत में आर्मी से रिटायर्ड एवं एक निजी स्कूल में बतौर क्लर्क काम कर रहे दरियाव सिंह ने बताया कि उसके घर बरकत नहीं थी। इससे वो काफी परेशान था। उसने एक विज्ञापन देखा जिसमें गृह क्लेश, रुठों को मनाने और वशीकरण समेत सभी समस्याओं के समाधान की बात थी। उसने विज्ञापन में दिए गए नंबर पर फोन किया। शिकायतकर्ता के अनुसार यह नंबर ऋषिकेश के गीता नगर आश्रम नंबर 8 के गुरु राकेश का था। उसने फोन पर अपनी समस्या बताई तो इसके समाधान के लिए फोन उठाने वाले शख्स ने क्रिया शुरू करने की बात कही और उससे तीस हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन
दरियाव सिंह ने बताया कि उसने किसी परिचित के पास से बताए गए खाते में तीस हजार रुपये डलवा दिए। आरोप है कि इसके बाद भी खुद को गुरु बताने वाला शख्स समस्याओं का समाधान कराने की बात कहकर नियमित अवधि पर उससे रुपये मांगता रहा। गुरु की बातों में आकर वो भी रुपये देता रहा। कई बार में उससे करीब 11 लाख 12 हजार रुपये उक्त शख्स ने खातों में डलवाए और उसके बाद उससे बात करनी बंद कर दी। इससे परेशान होकर दरियाव सिंह ने 27 अक्तूबर को एसपी कार्यालय में शिकायत देकर आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
पूजा बीच में छोड़ने पर परिवार का नाश होने की कही बात
दरियाव सिंह ने बताया कि 30 हजार के बाद आरोपी ने उससे 60 हजार रुपये मांगे। उसने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए मैं विशेष पूजा कर रहा हूं और अगर यह पूजा अधर में छोड़ी तो परिवार का सत्यानाश हो जाएगा। दरियाव सिंह के अनुसार इस डर से वो आरोपी को रुपये देता रहा।