{"_id":"64c20c143339a02df80a6a70","slug":"former-woman-sarpanch-and-then-village-secretary-were-accused-of-fraud-in-dadri-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: पूर्व महिला सरपंच और तत्कालीन ग्राम सचिव पर धोखाधड़ी के आरोप, तीन लाख खुर्द-बुर्द करने पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Dadri: पूर्व महिला सरपंच और तत्कालीन ग्राम सचिव पर धोखाधड़ी के आरोप, तीन लाख खुर्द-बुर्द करने पर केस दर्ज
Thu, 27 Jul 2023 11:47 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:47 AM IST
सार
प्रबंधन कमेटी सदस्य अनिल ने टीम की ओर से लिए गए बयान में बताया कि पंचायत की तरफ से केवल 20-22 हजार रुपये का सामान लाया गया था और बिजली फिटिंग के 5600 रुपये की अदायगी कमेटी की ओर से की गई। वहीं, पूर्व पंच रमेशचंद्र ने बताया था कि पंचायत की तरफ से एमपी फंड से प्राप्त हुई ग्रांट से रंग-पेंट और पुताई का कार्य नहीं करवाया गया।
विज्ञापन
ठगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दादरी में तीन लाख की राशि खुर्द-बुर्द करने पर पूर्व महिला सरपंच और तत्कालीन ग्राम सचिव पर केस दर्ज का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार एमपी फंड से कमरा निर्माण के लिए मिली ग्रांट का पंचायत ने सदुपयोग नहीं किया गया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार
प्रबंधन कमेटी सदस्य अनिल ने टीम की ओर से लिए गए बयान में बताया कि पंचायत की तरफ से केवल 20-22 हजार रुपये का सामान लाया गया था और बिजली फिटिंग के 5600 रुपये की अदायगी कमेटी की ओर से की गई। वहीं, पूर्व पंच रमेशचंद्र ने बताया था कि पंचायत की तरफ से एमपी फंड से प्राप्त हुई ग्रांट से रंग-पेंट और पुताई का कार्य नहीं करवाया गया। यहां रंग-रोगन का कार्य तत्कालीन पंचायत समिति सदस्य कमला देवी की ओर से करवाया गया था। कनिष्ठ अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि उनके द्वारा एमपी फंड से प्राप्त राशि के संबंध में किसी मापक पुस्तिका में इंद्राज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार
जिला समन्वयक एवं निगरानी समिति की बैठक में सांसद धर्मबीर सिंह ने इस मामले में कार्रवाई का आदेश दिया था। इसके बाद शिकायत पुलिस को दी गई। -रिषभ सिंगल, बीडीपीओ, बौंदकलां खंड।
विज्ञापन