फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Firing on young man returning after drinking cold drink with friends in Dadri

Dadri: दोस्ताें संग कोल्ड ड्रिंक पीकर लौट रहे युवक पर फायरिंग, हथियार और गाड़ी छोड़कर भागे बदमाश

Tue, 08 Aug 2023 10:59 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 08 Aug 2023 10:59 AM IST
सार

पुलिस को दी शिकायत में कलियाणा निवासी नफे सिंह ने बताया कि उसका चचेरा भाई सतीश सोमवार रात दोस्तों के साथ कोल्ड ड्रिंक पीकर पीर बाबा के रास्ते घर आ रहा था। उसी दौरान एक गाड़ी उनके पास से गुजरी और चालक ने अचानक से गाड़ी सतीश व उसके दोस्तों की तरफ मोड़ दी। जिसके बाद फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन
Firing on young man returning after drinking cold drink with friends in Dadri
घटना के बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी के कलियाणा गांव में सोमवार रात गाड़ी सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से घायल हुए कलियाणा निवासी सतीश को उपचार के लिए रोहतक के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसके बयान देने की हालत में न होने के चलते झाेझूकलां थाना पुलिस ने उसके चचेरे भाई की शिकायत पर तीनों बदमाशों के खिलाफ सशस्त्र अधिनियम और हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू
पुलिस को दी शिकायत में कलियाणा निवासी नफे सिंह ने बताया कि उसका चचेरा भाई सतीश सोमवार रात दोस्तों के साथ कोल्ड ड्रिंक पीकर पीर बाबा के रास्ते घर आ रहा था। उसी दौरान एक गाड़ी उनके पास से गुजरी और चालक ने अचानक से गाड़ी सतीश व उसके दोस्तों की तरफ मोड़ दी। इसके बाद चालक ने गाड़ी रोककर कहा कि गोली मारकर जान से मार देंगे।
विज्ञापन


नफे सिंह के अनुसार धमकी देने के बाद सतीश और उसके साथियों ने बदमाशों से कहा कि गोली कैसे मार दोगे? ये सुनते ही बदमाशों ने सतीश पर फायर कर दिया। गोली लगने से सतीश घायल हो गया और लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके तुरंत बाद तीनों बदमाश अपने हथियार और गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए। वहीं, फायरिंग की सूचना पाकर सतीश के परिजन और कलियाणा के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


झोझूकलां, सीआईए और एफएसएल टीम पहुंची मौके पर
फायरिंग की सूचना मिलते ही झोझूकलां थाना पुलिस के अलावा सीआईए टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। वहीं, एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने वहां से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया।

तीनों बदमाश थे हथियार से लैस, बरामद गाड़ी से चलेगा पता
नफे सिंह के अनुसार उन्होंने जब सतीश व उसके साथियों से बातचीत की तो पता चला कि गाड़ी सवार तीनों बदमाश हथियार से लैस थे। दो के पास पिस्टल जबकि तीसरे के पास बंदूक थी। वहीं, आरोपी गुरुग्राम रजिस्ट्रेशन नंबर की गाड़ी में सवार थे जो मौके पर ही छोड़ गए। इस गाड़ी के जरिये भी पुलिस बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास करेगी।


जांच अधिकारी के अनुसार
इस संबंध में नफे सिंह की शिकायत पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ सशस्त्र  अधिनियम समेत हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -अजीत सिंह, एएसआई एवं जांच अधिकारी, झोझूकलां थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed