फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dead body of Woman found in a well in Charkhi Dadri of Haryana

चरखी दादरी: कुएं में मिला डेढ़ माह की गर्भवती महिला का शव, दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

Mon, 24 Jan 2022 10:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 24 Jan 2022 10:09 PM IST
सार

मृतका के भाई ने पुलिस बयान में दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत चार पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Dead body of Woman found in a well in Charkhi Dadri of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी के मानकावास निवासी एवं डेढ़ माह की गर्भवती महिला का शव सोमवार सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं से बरामद हुआ है। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए बयान में मृतका के भाई ने इस मामले में हत्या का शक भी जाहिर किया है। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर धारा 304-बी, 34 और 498-ए के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में भिवानी जिला के थिलोड निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उसकी छोटी बहन ममता (23) की शादी तीन साल पहले मानकावास निवासी दीपक से हुई थी। अनिल ने बताया कि शादी के बाद से ही उसकी बहन को ससुराल पक्ष के लोग परेशान रखते थे। इसे लेकर उसकी बहन ने उसके सामने कई बार शिकायत की और हर बार उसने अपनी बहन को घर बसाने की बात कहकर समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


अनिल ने बताया कि रविवार को उसकी बहन का फोन आया था और उसने बताया था कि अल्ट्रासाउंड करवाने पर उसे पता चला है कि वह करीब डेढ़ माह की गर्भवती है। अनिल के अनुसार रात करीब सवा दस बजे उसके जीजा दीपक का उसके पास फोन आया। दीपक ने उसे बताया कि ममता कुछ देर पहले बिना कुछ कहे घर से चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11 बजे उसके मौसा अनूप का उसके पास फोन आया और उन्होंने बताया कि ममता का शव घर के समीप कुएं से बरामद हुआ है। यह सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग मानकावास पहुंचे तो उसकी बहन मृत मिली। अनिल ने पुलिस बयान में बताया कि प्रताड़ना से तंग आकर या तो उसकी बहन ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या कर शव कुएं में डाला गया है।

थिलोड निवासी अनिल के बयान पर पुलिस ने मृतका के पति, सास, ससुर व जेठानी के खिलाफ धारा 304-बी, 34 और 498-ए के तहत केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चल जाएगा और उसी अनुरुप पुलिस अगली कार्रवाई अमल में लाएगी। - राजकुमार, एसआई एवं जांच अधिकारी, सदर थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed