फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Charkhi Dadri: People caught the youth who entered a locked house for theft, police registered a case

Charkhi Dadri: चोरी के लिए बंद मकान में घुसे युवकों को लोगों ने पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया केस

Sun, 03 Mar 2024 02:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 03 Mar 2024 02:30 PM IST
सार

दोनों आरोपी शहर में झुग्गी-झोपड़ियों में रहते हैं। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Charkhi Dadri: People caught the youth who entered a locked house for theft, police registered a case
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी में शहर के एक बंद मकान में दो युवकों को चोरी करना भारी पड़ गया। चोरी करने घुसे दोनों युवकों को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं दोनों आरोपियों के खिलाफ शहर पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में हन्नी ने बताया कि वह शहर के वार्ड 5 का निवासी है और उसने अपनी मोबाइल की दुकान कर रखी है। उसने बताया कि उनके घर के पास एक शारदा रानी नामक महिला का घर है। शारदा वर्तमान में गुरुग्राम में रहती है और उसका यह घर बंद पड़ा है। उसने बताया कि गत शनिवार रात को इस बंद मकान से कुछ आवाज आ रही थी।
विज्ञापन


जब उन्होंने मकान के पास जाकर घर के अंदर आवाज लगाई तो उसके अंदर से आने वाली आवाज बंद हो गई। इसके बाद दोनों आरोपी मकान के कमरे में चले गए और अंदर से कुंडी लगा ली। बाद में उसने आसपास के लोगों को मौके पर बुलाया और डायल 112 टीम को कॉल कर इसकी सूचना दी। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मकान की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस के कहने पर दो युवक कमरे से बाहर निकले। बाद में पुलिस ने उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। वहां ले जाकर पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की और दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed