{"_id":"63a2c3aa24f7184dda120617","slug":"case-filed-against-mill-operator-and-scribe-to-grab-lakhs-of-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri: मिल संचालक और मुंशी पर लगाया 40.30 लाख हड़पने का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Charkhi Dadri: मिल संचालक और मुंशी पर लगाया 40.30 लाख हड़पने का आरोप, केस दर्ज
Wed, 21 Dec 2022 01:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 21 Dec 2022 01:58 PM IST
सार
पीड़ित आढ़ती की शिकायत पर बौंदकलां थाना पुलिस ने रोहतक के महम निवासी दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता के अनुसार दोनों आरोपी महम के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चरखी दादरी में रानीला निवासी एक आढ़ती ने रोहतक के महम स्थित एक मिल संचालक व मुंशी पर 40.30 लाख रुपये का भुगतान न करने का आरोप लगाया है। आढ़ती ने इस संबंध में एसपी कार्यालय में शिकायत दी है। इस पर संज्ञान लेते हुए बौंदकलां थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता के अनुसार दोनों आरोपी महम के रहने वाले हैं। पुलिस को दी शिकायत में रानीला निवासी सुरेंद्र ने बताया कि वो गांव में आढ़त का काम करता है। वो किसानों से फसल खरीदकर आगे बेच देता है। शिकायतकर्ता के अनुसार गत अक्तूबर माह में भी उसने करीब 30 किसानों से कपास और सरसों खरीदी थी। इसके बाद उसने रोहतक के महम स्थित बांके बिहारी मिल में ये फसल भेज दी।
विज्ञापन
आढ़ती के अनुसार इनकी कीमत 40 लाख 30 हजार रुपये है। पुलिस शिकायत में सुरेंद्र ने बताया कि मिल का मालिक विपिल दत्त है जबकि मुंशी के तौर पर यहां दिनेश शर्मा काम करता है। सुरेंद्र के अनुसार वो कई बार मिल के चक्कर लगा चुका है, लेकिन वहां उसे मिल मालिक हाजिर नहीं मिला। जब वो मुंशी से भुगतान संबंधी बात करता है तो वो स्पष्ट इंकार कर देता है। इतना ही नहीं वो उसे मिल न आने की बात भी कहता है।
विज्ञापन
किसान लगा रहे घर चक्कर, हो चुका हूं परेशान
आढ़ती ने एसपी कार्यालय में दी शिकायत में बताया कि मिल संचालक के रुपये न देने से वो किसानों का भुगतान भी नहीं कर पा रहा है। दूसरी ओर किसान उसके घर के चक्कर लगा रहे हैं और वो इससे बेहद परेशान हो चुका है। आढ़ती ने एसपी कार्यालय में शिकायत देकर उसका भुगतान करवाने की मांग की है।