फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   सड़क के बीचोंबीच खड़ी ऑल्टो से लगा जाम, चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सड़क के बीचोंबीच खड़ी ऑल्टो से लगा जाम, चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 06 Jun 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
सड़क के बीचोंबीच खड़ी ऑल्टो से लगा जाम, चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चरखी दादरी। एक ऑल्टो सवार युवक को पुलिस ने सड़क पर ट्रैफिक व्यवस्था बाधित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। झज्जर जिले के मोहनबाड़ी निवासी अमित पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जाम लगाने की घटना सोमवार सुबह की है।
विज्ञापन

ईएएसआई गुलाब सिंह ने बताया कि उनकी ड्यूटी बस स्टैंड के सामने है। सोमवार सुबह सिपाही दिनेश के साथ ड्यूटी पर हाजिर थे। करीब पौने बारह बजे बस स्टैंड रोड की ट्रैफिक व्यवस्था नगर परिषद कार्यालय के सामने बाधित हो गई। गाड़ियों की लाइन लगी देखकर वे मौके पर पहुंचे तो एक ऑल्टो चालक अपनी कार को बीच सड़क पर खड़ा किया मिला। उससे जब गाड़ी हटाने को कहा तो वह नहीं माना और अपनी कार वहीं खड़ी रखी। ईएएसआई गुलाब सिंह ने बताया कि आरोपी अमित झज्जर जिले के गांव मोहनबाड़ी का रहने वाला है। उस समय उसने शराब भी पी हुई थी। पुलिसकर्मियों के समझाने के बाद भी आरोपी जब कार हटाने को तैयार नहीं हुआ तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ सिटी थाने में केस भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed