फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   दुस्साहस: एक्सईएन तू ठीक रह ले वरना गोली मार देंगे

दुस्साहस: एक्सईएन तू ठीक रह ले वरना गोली मार देंगे

Tue, 04 Jun 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
दुस्साहस: एक्सईएन तू ठीक रह ले वरना गोली मार देंगे

विज्ञापन
चरखी दादरी। जन स्वास्थ्य विभाग एक्सईएन के क्वार्टर में घुसकर चार नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी है। आरोपियों में क्वार्टर में रखा सामान भी इधर-उधर फेंककर तोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। एक्सईएन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना गत एक जून की रात की है और रविवार को विभागीय उच्चाधिकारी भी जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय पहुंचे। वहीं, सोमवार शाम तक आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया था और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में एक्सईएन प्रवीन बंसल ने बताया कि शनिवार रात को वो चंपापुरी जलघर परिसर में बने क्वार्टर में मौजूद थे। रात करीब पौने 11 बजे चार नकाबपोश युवक उनके क्वार्टर में घुस आए। आरोपियों में से एक ने हेलमेट पहना था। उक्त लोगों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। विरोध करने पर गाली-गलौज की । बकौल एक्सईएन प्रवीन बंसल, उक्त लोगों ने कहा कि एक्सईएन तू ठीक रह ले वरना गोली मार देंगे। इसके बाद उक्त बदमाश ने वहां रखी कुर्सी मेज फेंकनी शुरू कर दी। इसके बाद धमकी देकर मौके से फरार हो गए। उनके जाने के बाद मामले की सूचना एक्सईएन ने अन्य कर्मचारियों व पुलिस को दी। इसके कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तब तक आरोपी मौके से जा चुके थे। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त भी की लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया। विभागीय सूत्रों की मानें तो रविवार को उच्चाधिकारी जलघर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी हासिल की। वहीं, फिलहाल पता नहीं चल पाया है कि बदमाश कौन थे और उन्होंने किस मामले को लेकर धमकी दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक्सईएन के दोनों फोन बाहर फेंके
पुलिस शिकायत में एक्सईएन ने बताया कि उक्त बदमाशों ने न केवल उन्हें धमकी दी बल्कि उनके दोनों फोन भी उठा ले गए। आरोपियों ने उनके फोन क्वार्टर के बाहर ही फेंक दिए। एक्सईएन ने बताया कि उनकी तैनाती बतौर पंचकूला एक्सईएन है और चरखी दादरी जिले का उनके पास अतिरिक्त कार्यभार है। बताया कि अतिरिक्त कार्यभार उनके पास गत आठ अप्रैल से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सईएन की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही पता लगा लिया जाएगा कि आरोपी कौन थे और उन्होंने धमकी क्यों दी है।
जगराम, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed