फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   crime meeting for holy preparation

Charkhi Dadri News: होली की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई करेगी पुलिस

Thu, 27 Feb 2025 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 27 Feb 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
crime meeting for holy preparation
फोटो 01
विज्ञापन

पुलिस-पब्लिक तालमेल समिति और कम्युनिटी लायजनिंग ग्रुप के सदस्यों के साथ बैठक करते डीएसपी हेडक्वार्टर धीरज कुमार। स्रोत : विभाग
::::::::::::::::
- डीएसपी हेडक्वार्टर ने पुलिस-पब्लिक तालमेल समिति और कम्युनिटी लायजनिंग ग्रुप के सदस्यों के साथ बैठक कर दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के मार्गदर्शन में वीरवार को डीएसपी हेडक्वार्टर धीरज कुमार ने पुलिस-पब्लिक तालमेल समिति और कम्युनिटी लायजनिंग ग्रुप (सीएलजी) सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील करना और आमजन व पुलिस सहयोग को मजबूत करके अपराध पर अंकुश लगाना रहा।
बैठक के दौरान महिला सुरक्षा, असामाजिक तत्वों पर रोक लगाने और त्योहार पर पुलिस सुरक्षा बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। उप पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अब होली त्योहार आने वाला है। इस अवसर पर शरारती किस्म के नौजवान मोटरसाइकिल के सायलेंसरों को हटवाकर या मोडिफाई करवाकर तेज आवाज में हॉर्न बजाकर सड़कों पर हुड़दंगबाजी करते हैं। कुछ लोग शराब पीकर महिलाओं पर रंग डालकर अभद्र व्यवहार करते हैं। तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाते हैं। ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए शहर, कस्बों और गांवों में त्योहार के दौरान पुलिस बल को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि सभी थाना व चौकी प्रभारी समेत नाका, पीसीआर व राइडर्स को अपने अधिकार क्षेत्र में होली पर कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं। शहर, कस्बों व गांवों के कुछ मुख्य स्पॉट जैसे चौक, ईव टीजिंग स्पॉट, स्कूल-कॉलेज, बस स्टैंड आदि को चिह्नित किया गया है। जहां पुलिस तैनात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- परीक्षा के मद्देनजर मांगा सहयोग
डीएसपी ने बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर समिति सदस्यों से सहयोग भी मांगा। उन्होंने कहा कि नकलरहित परीक्षाएं संपन्न कराने के लिए प्रत्येक सदस्य सहयोग करे। इस संबंध में बाकायदा थाना व चौकी प्रभारियों को भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed