{"_id":"5e079bb68ebc3e87984d3cd3","slug":"crime-charkhidadri-news-rtk5345903172","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों पर फायर झोंक फरार हुए कार सवार बदमाश, पीछा करने पर ट्रक से टकराई कार, हथियारों सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों पर फायर झोंक फरार हुए कार सवार बदमाश, पीछा करने पर ट्रक से टकराई कार, हथियारों सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपीयों को लेकर कोर्ट में पेश करने पंहुची बौंद थाना पुलिस ।
- फोटो : CharkhiDadri
दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग पर हिंडोल टी-प्वाइंट नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों पर फायर झोंककर सेंट्रो सवार बदमाश फरार हो गए। पुलिस टीम के पीछा करने पर आरोपियों की कार बौंदकलां नहर के समीप आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। पुलिस टीम ने कार में सवार तीन बदमाशों को घायल अवस्था में काबू कर लिया जबकि दो अंधेरे और धुंध का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए तीन बदमाशों से एक-एक अवैध पिस्तौल और चार कारतूस बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ बौंदकलां थाने में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है और शनिवार सुबह उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कार में सवार पांचों युवकों में से तीन दादरी शहर के रहने वाले हैं जबकि दो निंदाना और बहु अकबरपुर गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों से पूछताछ करने में पुलिस जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात जिला पुलिस ने नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया था। पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा के निर्देशों पर जिले में 17 जगहों पर नाकाबंदी की गई थी। इसके तहत ही दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग स्थित हिंडोल टी-प्वाइंट पर भी पुलिस नाका लगाया गया था। वहां, एएसआई कृष्ण, हेड कांस्टेबल संदीप, ईएचसी चरण सिंह, सिपाही सुनील और एसपीओ जयकिशन तैनात थे। रात 11:15 पर दादरी की तरफ से एक सेंट्रो कार पुलिस टीम को आती दिखाई दी। एएसआई कृष्ण ने जब कार को रोकने का इशारा किया तो चालक ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। हेड कांस्टेबल संदीप ने जब कार के आगे बैरिकेड्स लगाना चाहा तो कार सवार एक बदमाश ने फायर किया और नाका तोड़कर वहां से फरार हो गए। इसके तुरंत बाद मामले की सूचना बौंदकलां नहर नाका पर तैनात ईएएसआई वजीर सिंह को दी गई।
सूचना मिलने के बाद बौंदकलां नहर पुलिस नाके पर तैनात ईएएसआई वजीर सिंह, ईएचसी सुरेंद्र, सिपाही संजय, एसपीओ अनुप, नरेश और जयभगवान सतर्क हो गए। कुछ देर बाद पुलिस टीम को सेंट्रो आती दिखाई दी। कार चालक को दोबारा से रुकने का इशारा किया तो चालक नाका तोड़ते हुए कार को भगा ले गया। पहले से तैयार टीम ने पुलिस वाहन में कार का पीछा किया तो कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सवार बदमाशों को चोटें लगीं। पीछे आ रही पुलिस टीम ने मौके पर आकर घायल बदमाशों को दबोच लिया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भी ले जाया गया। पकड़े गए तीनों आरोपियों के पास से तीन पिस्तौल और चार कारतूस मिले।
विज्ञापन
इन तीन आरोपियों से बरामद हुए हथियार
पुलिस के अनुसार ड्राइवर सीट के बगल वाली फ्रंट सीट पर महम थाने के निंदाना गांव निवासी सोनू बैठा हुआ था। उसके हाथ में एक 315 बोर का पिस्तौल मिला। उसकी पेंट की जेब से दो कारतूस मिले। पिछली सीट पर बहु अकबरपुर निवासी सोनू बैठा मिला और उसकी पेंट की जेब से एक पिस्तौल मिला। इसे खोलकर देखा गया तो एक कारतूस लोड मिला। वहीं बहु अकबरपुर निवासी सोनू की जेब से भी एक कारतूस बरामद हुआ। पिछली सीट पर बैठे दूसरे व्यक्ति ने अपनी पहचान दादरी शहर की प्रोफेसर कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र के रूप में बताई और उसके पास से भी एक 315 बोर की पिस्तौल बरामद हुई।
चंपापुरी और लाधान पाना निवासी दो आरोपी हुए फरार
पकड़े गए तीनों आरोपियों ने कार में सवार अपने दो और साथियों की पहचान भी बताई। उन्होंने बताया कि कार में उनके साथ चंपापुरी की गली नंबर पांच निवासी सुल्तान उर्फ साहिल और लाधान पाना निवासी पवन भी था। कार सुल्तान उर्फ सहित चला रहा था जबकि पवन पीछे बैठा हुआ था। अंधेरे और धुंध का फायदा उठाकर दोनों आरोपी भागने में कामयाब रहे।
कड़ी सुरक्षा में ले जाया गया कोर्ट
शनिवार सुबह आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट ले जाया गया। आरोपियों के कोर्ट पहुंचने के चलते सुरक्षा प्रबंध कड़े रहे। वहीं, पुलिस की एक टीम ने शनिवार सुबह क्षतिग्रस्त कार का जायजा भी लिया।
हिंडोल टी-प्वाइंट नाका तोड़कर आरोपियों ने भागने का प्रयास। बौंदकलां नहर के पास उनकी कार ट्रक से टकरा गई और इसमें सवार दो बदमाश भाग गए जबकि तीन घायल हो गए और उन्हें हमने काबू कर लिया। उपचार के लिए उन्हें रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है और वहां गार्द तैनात कर दी गई है।
हुक्मचंद, बौंदकलां थाना प्रभारी

बौंदकलां नहर पुल नाका जिसे तोड़कर कार सवार आरोपियों ने भागने का प्रयास किया।- फोटो : CharkhiDadri