फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   crime

ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे आरटीए सहायक सचिव का पकड़ा कॉलर, चालक को जड़ा थप्पड़

Sun, 21 Jul 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime
ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रही आरटीए टीम के साथ फिर से मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना रावलधी-दिल्ली बाईपास पर ओवरलोड वाहनों को खड़ा करने के लिए बनाए गए बाड़े के सामने की है। आरटीए टीम ने इस संबंध में सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है। मारपीट आरटीए कार्यालय से 250 मीटर की दूरी पर हुई है जबकि 400-400 मीटर की दूरी में दोनों तरफ दो पुलिस नाके भी हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार झज्जर आरटीए सहायक सचिव तेजा सिंह के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रही थी। टीम ने रावलधी टी-प्वाइंट पुलिस नाके के समीप ही ओवरलोड वाहनों को रुकवा रखा था। टीम के कुछ सदस्य बाड़े पर गए थे। आरटीए सहायक सचिव तेजा सिंह और चालक सतपाल देर रात करीब साढ़े 12 बजे बाड़े पर साथियों को लेने पहुंचे थे। इसी बीच स्पलेंडर बाइक से दो युवक आए और तेजा सिंह का कॉलर पकड़ लिया। चालक सतपाल बीचबचाव करने आया तो उसे थप्पड़ जड़ दिया। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी और गाली-गलौज भी की। टीम ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। पुलिस टीम के पहुंचने से पहले आरोपी भाग निकले। पुलिस टीम को आरोपी की बाइक का नंबर भी दिया है। पुलिस शिकायत में बताया गया है कि आरोपी शराब के नशे में था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आरटीए सहायक सचिव जिले सिंह यादव ने गत दिनों तत्कालीन डीसी और एसपी को ओवरलोडिंग माफिया के वाहनों की एक सूची भी सौंपी थी। सूची में उन्होंने बताया था कि आरटीए टीम की ओवरलोडिंग माफिया रेकी करता है और कार्यालय से निकलते ही लोकेशन शेयर कर दी जाती है ताकि ओवरलोड वाहनों को रास्ता बदलकर निकाला जा सके। आरटीए सहायक सचिव ने 14 गाड़ियों के नंबर भी डीसी और एसपी को दिए थे। इस दौरान पुलिस ने चालान की कार्रवाई के समय एक टीम भेजने का आश्वासन दिया था। सूत्रों की मानें तो इसके बाद भी आरटीए टीम ने पुलिस टीम भेजने की मांग उच्चाधिकारियों से नहीं की और लगातार टीम से मारपीट व दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आ रही हैं। आरटीए टीम के पुलिस मदद न मांगने से कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार जिलों के आरटीओ के पास चरखी दादरी का चार्ज
ओवरलोडिंग मंथली मामले में आरटीए कार्यालय के कर्मचारियों की गिरफ्तारी होने के बाद से ही व्यवस्थाएं डगमगाई हुई हैं। जींद आरटीए सहायक सचिव जिले सिंह यादव के अलावा झज्जर, रोहतक और भिवानी आरटीए के पास चरखी दादरी का अतिरिक्त चार्ज है। इन चारों जिलों की आरटीए टीम रोटेशन में ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के लिए चरखी दादरी पहुंचती हैं।
मारपीट से पहले 15 गाड़ियों के किए चालान
टीम में शामिल टीएसआई नरेश कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना करीब साढ़े 12 बजे की है। इससे पहले तक टीम ने रावलधी टी-प्वाइंट के समीप नाकाबंदी कर 15 ओवरलोड वाहनों के चालान किए। इन पर आठ लाख 95 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि आरटीए सहायक सचिव का हमलावर ने कॉलर पकड़ा जबकि चालक को थप्पड़ जड़ दिया।

पहले भी हो चुकी हैं मारपीट की घटनाएं
पिछले अगर तीन साल की बात करें तो ओवरलोडिंग वाहनों की चेकिंग कर रही टीम के साथ आठ बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ घटनाओं की शिकायत तो पुलिस को भी नहीं दी गई। गत दिनों ही रावलधी-दिल्ली बाईपास पर पत्थर मारकर आरटीए टीम की गाड़ी का शीशा भी तोड़ा गया था। इससे पहले भी टीम के साथ लगातार मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं।
हमारी टीम ओवरलोडिंग वाहनों की चेकिंग कर रही थी और इसी दौरान यह घटना हुई। मामले की शिकायत हमने पुलिस को सौंप दी है।
नरेश कुमार, टीएसआई, आरटीए विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed