फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   crime

रणकोली माइनर में मिला प्रवासी मजदूर का शव

Sun, 21 Jul 2019 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
crime
गांव रणकोली के समीप माइनर से एक प्रवासी मजदूर का शव मिला है। वहीं, माइनर के समीप से पुलिस को शराब की बोतल भी मिली है। कयास लगाए जा रहे है कि श्रमिक शराब के नशे में था और माइनर में गिरने से उसकी मौत हो गई। बौंदकलां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। रविवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शनिवार शाम को ग्रामीणों ने रणकोली माइनर में एक व्यक्ति का शव देखा। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। पुलिस को माइनर के समीप ही एक देशी शराब की बोतल भी मिली है। पुलिस जांच में मृतक की पहचान उत्तर-प्रदेश के सहारनपुर जिले के गांव लड़ती निवासी 27 वर्षीय पट्टे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव बिगोवा में धान लगाने के बाद गांव निमड़ी में धान रोपाई करने आ रहा था। सूचना मिलने के बाद एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर शव की जांच की। बौंदकलां थाना एसएचओ हुकमचंद ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed