फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   crime case file,charkhi dadri news

दस कदम की दूरी पर खड़ा रहा मालिक, चोर ले गया बाइक, केस

Sun, 12 Jul 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
crime case file,charkhi dadri news
चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका अंदाजा सांजरवास गांव में हुई बाइक चोरी की घटना से लगाया जा सकता है। गांव सांजरवास निवासी बाइक मालिक दस कदम की दूरी पर खड़े होकर किसी तीसरे व्यक्ति से बात करता रहा और चोर उसकी बाइक ले गया। पीड़ित की शिकायत पर बौंदकलां थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव सांजरवास निवासी अनिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 8 जुलाई को सुबह 11 बजे वह किसी काम के लिए बस स्टैंड पर अपनी स्प्लेंडर बाइक लेकर गया था। उसने बाइक बस स्टैंड के समीप ही खड़ी कर दी और बाइक से करीब दस कदम की दूरी पर खड़ा होकर किसी परिचित से बात करने लगा। इसी बीच बाइक को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। अनिल की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed