फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Cracks in the walls of government buildings...

Charkhi Dadri News: सरकारी भवनों की दीवारों में दरारें....

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Cracks in the walls of government buildings...
 गांव भैरवी ​स्थित किसान मॉडल स्कूल के भवन में बारिश का पानी आने से बनी सीलन।
चरखी दादरी। दादरी सिविल अस्पताल भवन और भैरवी स्थित किसान मॉडल स्कूल भवन में मोटी दरारें आनी शुरू हो गई हैं। खास बात ये है कि भवन के पिलरों में आईं दरारें लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन इस ओर किसी भी जिम्मेदार का ध्यान नहीं जा रहा है। सिविल अस्पताल भवन का तो आलम ये है कि मलबा टूटकर गिरना शुरू हो गया है। ऐसे में इससे हादसा होने का अंदेशा है।
विज्ञापन

दादरी शहर के लोहारू रोड पर 9.83 करोड़ रुपये की लागत से बने 100 बेड के सिविल अस्पताल का भवन कई जगहों से क्षतिग्रस्त है। इसके चलते कभी भी कोई हादसा हो सकता है। बावजूद इसके क्षतिग्रस्त भवन की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अधिकारियों का गैरजिम्मेदार रवैया कभी भी किसी हादसे का कारण बन सकता है। प्रशासन को भी मामले पर संज्ञान लेकर क्षतिग्रस्त भवन की दशा सुधारने की तरफ ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

बता दें कि सिविल अस्पताल के नए भवन का निर्माण कार्य कांग्रेस के शासनकाल में शुरू हुआ था। भाजपा राज में निर्माण कार्य पूरा हुआ था और 2016 में अस्पताल का नया भवन जिला स्वास्थ्य विभाग को सुपुर्द किया गया था। इसके निर्माण पर करीब 9.83 करोड़ रुपये लागत आई थी। 2017 में दादरी जिला बना और फिर यहां सीएमओ की तैनाती की गई। सीएमओ की तैनाती होने के बाद ही नया भवन ठीक से वर्किंग में आ पाया था। सात साल से यहां मरीज स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



- फरवरी 2023 में दरारें आनी हुई थीं शुरू
पड़ताल में सामने आया कि फरवरी 2023 में अस्पताल के नए भवन में दरारें आनी शुरू हुई थीं। इसके बाद दरारों की संख्या तो बढ़ी, लेकिन पीडब्ल्यूडी की ओर से इस मर्ज का उपचार नहीं किया गया। इस संबंध में जब स्वास्थ्य विभाग की ओर से उठाए गए कदम का पता लगाया तो सामने आया कि फरवरी 2023 में पीडब्ल्यूडी को इस संबंध में पत्र लिख दिया गया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से 8 रिमाइंडर भी भेजे गए हैं। अब तक पीडब्ल्यूडी की टीम मौका देखने तक नहीं पहुंची है।




-
अस्पताल के नए भवन में हैं ये स्वास्थ्य सेवाएं
नए भवन में इमरजेंसी कक्ष चल रहा है। इसके अलावा यहां आयुष्मान काउंटर, एक्स-रे कक्ष, जांच लैब की सुविधा है। इसके अलावा इसी भवन में सीएमओ और डिप्टी सीएमओ समेत एनएचएम स्टाफ और विभिन्न नोडल अधिकारी बैठते हैं। महिला और सामान्य वार्ड भी इसी भवन हैं। इसके अलावा आईसीयू और ऑपरेशन थिएटर भी यहीं हैं।
-
किसान मॉडल भवन स्कूल की टपकती है छत, दीवारों में भी दरारें
किसान मॉडल स्कूल भवन में 32 कमरे हैं। इस भवन में इस समय विभिन्न सरकारी विभागों के कार्यालय और जिला मुख्यालय का राजकीय महाविद्यालय चल रहा है। इस भवन में भी कई जगह मोटी दरारें आ चुकी हैं जबकि छत से पानी टपकता है। अहम बात ये है कि ये भवन किसानों के बच्चों के लिए बनाया गया था और इसे किसान मॉडल स्कूल भवन का नाम दिया गया था। हालांकि सरकार की योजना अनुसार भवन में किसानों के बच्चों के लिए कक्षाएं शुरू नहीं हो पाई।
- 1200 पार चल रही सिविल अस्पताल की ओपीडी
इन दिनों सिविल अस्पताल की ओपीडी 20 प्रतिशत बढ़ी हुई है। प्रतिदिन 1200 से ज्यादा मरीज यहां पहुंच रहे हैं। इनमें 150 से अधिक मरीज प्रतिदिन एक्स-रे भी करवाते हैं। वहीं, प्रतिदिन इमरजेंसी कक्ष में पांच से सात केस आते हैं। ऐसे में मरीजों की संख्या के लिहाज से विभाग को क्षतिग्रस्त हो रहे भवन की तरफ ध्यान देने की जरूरत है, ताकि किसी हादसे से बचा जा सके।

---------------------------------------------------------फरवरी 2023 से सिविल अस्पताल के भवन में दरारें आनी शुरू हुई थीं। मरम्मत कार्य का एस्टीमेट बनाने के लिए पीडब्लयूडी को पत्र लिख चुके हैं। एस्टीमेट मिलते ही स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा। मरम्मत कार्य जल्द करवाया जाएगा।

-डॉ. संजय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ





-----------------------------------------------------------स्वास्थ्य विभाग ने अगर पत्राचार किया है तो इसकी अपडेट ली जाएगी। जल्द ही टीम को भवन का निरीक्षण करने के लिए भेजा जाएगा और उसके बाद ही मैं कुछ कह सकूंगा।
-कृष्ण कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed