फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Corporation teams engaged in repairing 11160 transformers

Charkhi Dadri News: 11160 ट्रांसफार्मरों की मरम्मत में जुटीं निगम टीमें

Sat, 04 Nov 2023 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 04 Nov 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Corporation teams engaged in repairing 11160 transformers
चरखी दादरी। बिजली निगम ने दिवाली पर्व को देखते हुए जिला में फीडरों की पेट्रोलिंग और ट्रांसफार्मर्स की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने के लिए कर्मचारियों की टीमों का गठन किया है। ट्रांसफार्मर रिजर्व रखे जाने की भी व्यवस्था की जा रही है ताकि लोड की वजह से बिजली आपूर्ति में व्यवधान न आए। निगम जिला भर में 11160 ट्रांसफार्मर की जांच करेगा।
विज्ञापन

निगम शहर व गावों में बिजली ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के काम में जुट गया है। निगम ने इसके लिए पूरी योजना तैयार कर ली है। जिला भर में 90 फीडर के जरिये आपूर्ति की जाती है। जिले की बिजली खपत प्रति माह करीब 790 लाख यूनिट है। दिवाली पर्व को लेकर बिजली निगम विशेष तैयारियां कर रहा है ताकि बिजली फॉल्ट न हो पाए और लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के लिए दो मेन पावर सब स्टेशन हैं। चरखी पावर सब स्टेशन और रेलवे रोड स्थित पावर स्टेशन के जरिये पूरे शहर में बिजली की आपूर्ति की जाती है। रेलवे रोड सब स्टेशन से करीब 45 प्रतिशत एरिया में आपूर्ति की जाती है। शहर के कुछ एरिया में साथ लगते गांव घसोला पावर सब स्टेशन से भी बिजली की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय निगम ने शहर के सभी ट्रांसफार्मर की मरम्मत शुरू कर रखी है। इसके तहत पुराने जंपर भी बदले जा रहे हैं और ट्रांसफार्मरों में तेल की मात्रा की जांच जा रही है। जरूरत के अनुसार केबल भी लगाई जानी है ताकि फॉल्ट कम से कम आए। शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है। फॉल्ट ज्यादा मात्रा में आने की वजह से आपूर्ति ज्यादा प्रभावित रहती है।


दिवाली पर 20 प्रतिशत बढ़ेगी बिजली की खपत
दिवाली पर्व पर बिजली की खपत भी 20 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। शहर की प्रतिदिन की बिजली खपत पौने तीन लाख यूनिट है। निगम ने मरम्मत के लिए जिला भर में करीब 90 कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। कर्मचारी बारी- बारी से फीडर वाइज मरम्मत का काम पूरा कर रहे हैं। यह कार्य होने पर आने वाले सर्दी के मौसम में भी उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं आएगी। सर्दी के मौसम में भी सुबह-शाम लोड ज्यादा बढ़ता है। इस वजह से पेयजल आपूर्ति भी चरमरा जाती है।




शहर में 18 हजार बिजली उपभोक्ता
शहर में इस समय करीब साढ़े 18 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं को 1300 बिजली ट्रांसफार्मर के जरिये बिजली की आपूर्ति की जाती है। इनके अलावा करीब 850 लाल रंग के मिनी ट्रांसफार्मर भी लगे हुए हैं। जिला में 11160 ट्रांसफार्मर हैं।




निगम ने बिजली सुधार के लिए अभी से काम शुरू कर दिया है। कर्मचारियों की मरम्मत कार्य के लिए ड्यूटी लगा दी गई है। कर्मचारी एरिया वाइज मरम्मत का काम पूरा करेंगे। जरूरत के अनुसार नए तार भी लगाए जा रहे हैं।

राकेश कुमार, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed