{"_id":"6116bdbe8ebc3ee08246a489","slug":"corporation-s-team-caught-eight-electricity-thieves-charkhidadri-news-hsr608891891","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम की टीम ने पकड़े आठ बिजली चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम की टीम ने पकड़े आठ बिजली चोर
विज्ञापन
चरखी दादरी। बिजली निगम की टीम ने गांव महराणा, गोठड़ा व संतोखपुरा में बिजली चोरी रोकने के लिए छापामारी की। इस दौरान आठ घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली की चोरी करते पकड़ा गया। इन उपभाक्ताओं को नोटिस भेजकर जुर्माना वसूला जाएगा।
निगम के जेई प्रवीन कुमार, फोरमैन वारस अली, एएलएम सोनू कुमार व लाइनमैन रामबीर की टीम ने पुलिस के साथ गांव महराणा, गोठड़ा व संतोखपुरा में बिजली चोरों को पकड़ने के लिए छापा मारा। इस दौरान घरों तक जाने वाली तारों की जांच की गई। मीटर आदि की बारीकी से जांच की गई।
जेई प्रवीन कुमार ने बताया कि इन तीनों गांवों से आठ बिजली चोरों को पकड़ा गया है। ये उपभोक्ता लाइन में कट लगाकर बिजली की चोरी कर रहे थे। जेई ने बताया कि चोरी के इन मामलों की रिपोर्ट डिवीजन कार्यालय को भेज दी गई है जल्दी ही इन बिजली चोरों को नोटिस भेजे जाएंगे, ताकि इनसे जुर्माना वसूला जा सके।