फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   corona

शाबाश ! चरखी दादरी में नहीं है कोई कोरोना पॉजटिव

Mon, 20 Apr 2020 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
corona
पुराना बस स्टैंड रोड पर खड़ी की गई पुलिस बस व व्यक्ति से पूछताछ करते पुलिसकर्मी। - फोटो : CharkhiDadri
कोरोना संक्रमण की समस्या देश ही नहीं पूरा विश्व जूझ रहा है। प्रदेश में भी कोरोना संक्रमितों के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। वहीं, चरखी दादरी जिले ने कोरोना संक्रमण को मात दे दी है। इसमें जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के प्रयास व लोगों का सहयोग अहम है। रविवार तक जिले से भेजी गई सभी 182 रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। हालांकि सोमवार को तीन नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

चरखी दादरी जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव केस गत छह अप्रैल को मिला था। इसके बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर सभी आवश्यक कदम उठाए। वहीं, लॉकडाउन की पालना में भी जिले के लोगों ने अहम योगदान दिया। अब चरखी दादरी की कोई सैंपल रिपोर्ट पेंडिंग नहीं है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने बताया सोमवार को लंबित चार और सैंपलों की रिपोर्ट हमारे पास पहुंची हैं। ये चारों रिपोर्ट भी निगेटिव आई हैं। उन्होंने बताया कि जिले से भेजे गए सभी 182 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव है और स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने अभी भी लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि सोमवार तक 1092 लोग सर्विलांस का समय पूरा कर चुके हैं। 64 लोगों को क्वारंटीन सेंटरों में रखा गया है जबकि 175 लोग होम क्वारंटीन हैं। सोमवार को जिले से एक भी सैंपल जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन-वे की शहर की सड़कें, 36 वाहन चालकों पर हुई कार्रवाई
स्थिति नियंत्रण में होने के बाद भी पुलिस प्रशासन कोई ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। सोमवार को पुलिस विभाग ने रोहतक रोड व बस स्टैंड रोड वन-वे रखा। पुराना बस स्टैंड क्षेत्र से चार पहिया वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई। पुलिस प्रवक्ता सुमित सांगवान ने बताया कि बेवजह घर से बाहर निकलने वाले वाहन चालकों पर सोमवार को भी कार्रवाई की गई। 25 वाहनों के चालान किए गए जबकि 11 को जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed