लॉकडाउन को पूरी तरह से लागू करने के लिए जयश्री पंचायत ने बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी है। गांव में प्रवेश करने के लिए केवल मंदिर के पास वाला रास्ता ही खुला रहेगा। शुक्रवार को सरपंच राजकुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में एक कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें तय किया गया कि गांव में एक ही मंदिर के पास वाला रास्ता खुला रहेगा। यदि किसी से कोई मिलने आएगा तो उसे गांव के मुख्य रास्ते से ही आना पड़ेगा। कोई भी व्यक्ति बाहर किसी के संपर्क में नहीं आएगा। इसके साथ ही गांव में ठीकरी पहरा लगाया जाएगा।
गांव में सामूहिक हुक्का बैन कर दिया गया है। हुक्का केवल एक व्यक्ति अकेला ही पी सकता है। इसके साथ ही कोई भी ताश नहीं खेलेगा। गांव से बाहर मजदूरी पर कोई नहीं जाएगा। जो भी ग्रामीण देश सेवा में बाहर नौकरी करते है। वो आइसोलेशन का में रहेगें। इसके साथ ही गांव में नहीं घूमेंगे। गांव में आइसोलेशन की जिम्मेवारी संजय पटवारी के पास सौंपी गई है। ग्रामीण स्वेच्छा से वहां पर पैसे जमा करवा सकते है। सब्जी व परचून का सामान मुहैया रहेगा। इसके लिए गांव में मोबाइल नंबर उपलब्ध है। किसी भी ग्रामीण को कोई समस्या आती है तो कमेटी से संपर्क कर सकता है। गठित कमेटी में सरपंच राजकुमार, पूर्व सरपंच रोशनलाल, जितेंद्र नंबरदार, ब्रह्मप्रकाश संजय पटवारी, अभे सिंह, सतबीर, रोहताश, रामचंद्र, व बाबूलाल शामिल है।