फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   corona

एक माह में विदेश से आए 113 लोगों में दस लापता

Mon, 30 Mar 2020 05:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
corona
सीएमओ प्रदीप शर्मा। - फोटो : CharkhiDadri
कारोना महामारी फैलने के बाद विदेशों से चरखी दादरी जिले में वापसी करने वाले 113 में 103 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने ट्रेस कर लिया। हालांकि विदेश से लौटे दस लोगों ने न जिला प्रशासन से किसी तरह का संपर्क नहीं किया। अब इन दस लोगों की तलाश में जिला प्रशासन जुटा हुआ है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बीते एक माह के दौरान चरखी दादरी के 30 से अधिक देशों में रहने वाले 113 लोगों ने अपने घर वापसी की है। नियमाें के मुताबिक विदेश से आने वाले इन लोगों को अपने जिले में स्वास्थ्य जांच कराना अनिवार्य था। सरकार इस संबंध में पहले ही एडवाइजरी भी जारी कर चुके हैं। जिसकी जानकारी भी इनको एयरपोर्ट पर उतरते ही दे दी गई थी। जिला प्रशासन के अनुसार विदेशों से लौटने वाले लोगों की संख्या 113 है। इनमें से 103 को तलाश कर उनके स्वास्थ्य की जांच की जा चुकी है लेकिन विदेश से लौटने वाले 10 लोगों का को अता पता नहीं है। इसी प्रकार देश के ही दूसरे राज्यों और जिलों से 272 लोग चरखी दादरी आए हैं। जिनकी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

राहत : विदेश्ा से आने वाले आठ संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव
राहत की बात यह है कि आठ संदिग्ध लोगों के विभाग ने जो सैंपल लिए थे, उन सबकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इनमें कोरोना के कोई लक्षण नजर नहीं आए। अब तक जिले में चाइना, इटली, जर्मनी, यूक्रेन, आस्ट्रेलिया, यूक्रेन, इंडोनेशिया, जापान, कीर्गिस्तान सहित 30 से अधिक देशों से लोग वापसी कर चुके हैं और अब तक जो 103 पैसेंजर ट्रेस हुए हैं उनमें भी कोई लक्षण नहीं मिले हैं। विदेश से लौटने वाले सात पैसेंजर दूसरे जिलों में रह रहे हैं और उन्हें ट्रेस किया जा चुका है। फिलहाल जिलावासी प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करते हुए पॉजिटिव सोच बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। क्वारंटाइन सेंटर की व्यवस्था की जा चुकी है और 15 पोर्टेबल वेंटिलेटर भी मंजूर हो चुके हैं। अब तक आठ सैंपलों की जांच कराई गई है और सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सभी लोग सरकार और जिला प्रशासन का सहयोग करते हुए लॉकडाउन के दौरान घरों के अंदर ही रहें और सामाजिक दूरी बनाए रखें।
डॉ. प्रदीप शर्मा, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed