फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   corona

सड़क पर बेवजह घूमने में नौ महिलाएं गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Mon, 30 Mar 2020 05:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
corona
शहर में तैनात पुलिस बल। - फोटो : CharkhiDadri
कोरोनाबंदी के बावजूद सड़क पर बेवजह घूमना महिलाओं को भारी पड़ गया। पुलिस ने धारा-144 लागू होने के बावजूद बिना मास्क लगाए समूह में घूम रहीं नौ महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में डीएम कोर्ट से इनको जमानत पर रिहा कर दिया गया। सभी आरोपी महिलाओं के खिलाफ सिटी थाने में 188 ,269, 270,271 आईपीसी और आपदा प्रबंधन अधिनियम -2005 की धारा 51 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम शनिवार रात महेंद्रगढ़ चुंगी पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सड़क पर मौजूद महिलाओं के एक समूह पर पुलिस की नजर पड़ी। महिला एएसआई इंदुबाला इन महिलाओं के समूह के पास गईं और इनको धारा-144 लागू होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने इन महिलाओं को तुरंत अपने घरों में लौटने के निर्देश दिए। पुलिस की चेतावनी के बाद भी ये महिलाएं वहीं घूमती रही। जिसके बाद पुलिस टीम ने महिलाओं इल्ला पत्नी काशी, शारदा पत्नी मनोज, राजल पत्नी रमेश, सुनीता पत्नी रमेश, इंद्रा पत्नी झंडु, सपना पत्नी सुनील, कविता पुत्री झंडु, विशा पुत्री रमेश व सरोज पत्नी विनोद को हिरासत में लेते हुए सिटी थाने ले आई। जहां पर इन सभी महिलाओं को 188 ,269, 270,271 आईपीसी और डिजास्टर मैनजमेंट एक्ट-2005 की धारा 51 के तहत केस दर्ज कर डीएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां से इन सभी को जमानत दी गई है।
विज्ञापन

23 मार्च को डीएम ने जारी किए थे आदेश
डीएम श्यामलाल पूनिया ने कोरोना महामारी को देखते हुए गत 23 मार्च को क्रमांक नंबर 2246-71जारी किया था। इसके तहत जिले में धारा-144 लागू की थी। इसके तहत आम दिनचर्या की कई चीजों पर पाबंद लगाया गया है और बिन सुरक्षा के समूह में घुमना उनमें से एक है। उक्त महिलाएं ने डीएम के आदेशों की उल्लंघना करते हुए देर रात समूह में घरों से बाहर घुमने निकलीं और इसके चलते ही उन पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक दूरी न रखने पर भी दर्ज हो चुका है केस
डीएम के आदेशों की उल्लंघना करने पर सदर थाना पुलिस ने दो दिन पहले खेड़ी बत्तर निवासी एक व्यक्ति पर 188 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया था। उक्त व्यक्ति पिछले कई दिनों से महाराष्ट्र में रह रहा था और दो दिन पहले ही अपने गांव लौटा था। उक्त व्यक्ति ने सोशल डिस्टेंस नहीं बनाई और लोगों से हाथ मिलाने के अलावा गले भी मिलता रहा। इसके चलते सदर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।उसे भी जमानत पर रिहा किया गया।

एलएएसआई इंदुबाला की टीम ने इन महिलाओं को हिदायत भी दी थी लेकिन इसके बाद भी वो अपने घरों के अंदर नहीं गईं। डीएम के आदेशों की उल्लंघना करने पर नौ महिलाओं के खिलाफ 188 ,269, 270,271 आईपीसी और डिजास्टर मैनजमेंट एक्ट-2005 की धारा 51 के तहत केस दर्ज किया गया। उन्हें डीएम कोर्ट से जमानत मिली है।
- बलबीर सिंह, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed